- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में उद्यान विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन
रतलाम, 13 जुलाई। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि ग्रीन रतलाम–क्लीन रतलाम बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी है। उद्यानों का विकास निगम कर रहा है, लेकिन उनकी देखभाल और संरक्षण कॉलोनीवासियों का दायित्व है।
वार्ड क्रमांक 12, कस्तुरबा नगर गली नम्बर 6 स्थित उद्यान (गरबा ग्राउंड) में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर ने किया। उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवॉल बनने से उद्यान सुरक्षित होगा और नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन में महिलाओं को सुविधा मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान परिषद ने बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रतलाम की दिशा और दशा बदल दी है। निगम अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि उद्यान के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से थी, भूमि पूजन से नागरिकों में उत्साह है।
इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी व प्रवीण सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। भूमि पूजन के बाद अतिथियों का शाल-श्रीफल और साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी ने किया और आभार भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने व्यक्त किया।





















