- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में वृहद पौधारोपण महापौर प्रहलाद पटेल ने दिलाया संरक्षण का संकल्प
रतलाम, 14 जुलाई। ग्रीन रतलाम–क्लीन रतलाम अभियान के तहत वर्षा ऋतु में वृहद पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती उमा डोई सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ रत्नेश्वर रोड स्थित शिव बाग में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया।
महापौर ने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण के फेफड़े हैं, जो जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, तापमान नियंत्रित करते हैं, मिट्टी को बांधकर बाढ़ रोकते हैं, वन्यजीवों को आश्रय देते हैं और प्रदूषण घटाकर मानसिक शांति देते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक सहेजे।
पौधारोपण कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, रामूभाई डाबी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, पूर्व महापौर परिषद सदस्य मंगल लोढ़ा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, रामचन्द्र डोई और रत्नेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।





















