Skip to main content

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित,दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह,युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत

75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान

जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 12 जुलाई। जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया तथा स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंजीनियर गोविंद काकानी ने बताया कि इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता से उनका परिचय हाल ही में गोविंदराम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों के इंजीनियर मिलन समारोह–2026 के दौरान जावरा में हुआ था। उनके सरल स्वभाव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सकारात्मक सोच से सभी इंजीनियर साथी प्रभावित हुए। जन्मोत्सव के अवसर पर हुई मुलाकात में सभी ने साथ बिताए सुनहरे पलों को याद किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आत्मीय मिलन समारोह नियमित आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर इंजीनियर कांतिलाल टाक, इंजीनियर अनिल तिवारी, इंजीनियर केसरीमल कासोट एवं इंजीनियर गोविंद काकानी ने इंजीनियर प्रेमचंद मेहता का सम्मान किया। सम्मान के उपरांत उपस्थित सभी जनों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

अपने उद्बोधन में इंजीनियर प्रेमचंद मेहता ने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि परिवार की इच्छा के अनुरूप उन्होंने शासकीय सेवा छोड़कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपने उद्योग के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर मिला, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने सभी इंजीनियर साथियों को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा समाजहित के सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश देते हुए अपना आर्शिवाद दिया

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को कलेक्टर सभागार में जिला शिक्षा केंद्र की योजनाओं एवं मुस्कान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
140 मरीजों की जांच, 20 गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर; रेड क्रॉस करेगी निःशुल्क परिवहन व्यवस्था .

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित,दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह,युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत