Skip to main content

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित,दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह,युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
 |  न्यूज़ डेस्क

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष का नारा "जब तक बच्चों में हो सही अंतर, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल " निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशिक्षण केंद्र वीरिया खेड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पहला बच्चा शादी के 2 साल बाद और पहले और दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर रखने के संबंध में परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों को अपनाने की दिशा में दंपतियों को प्रेरित किया जाए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधन के रूप में रतलाम जिले में नए साधन इंप्लांट उपलब्ध है , जिसकी बाजार में कीमत लगभग 8 हजार रुपए है, जिला चिकित्सालय रतलाम और मेडिकल कॉलेज रतलाम में इसकी निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है। परिवार कल्याण के स्थाई साधन अर्थात ऑपरेशन के संबंध में सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने अनुरोध किया कि परिवार कल्याण स्थाई ऑपरेशन करने के लिए दूसरे बच्चे की आयु कम से कम 9 माह हो, और बच्चे को खसरे का टीका लगवाने के बाद ही स्थाई साधन के रूप में सोचना चाहिए। अस्थाई साधन के रूप में साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया , माला एन, और पी पी आई यू सी डी, निरोध की सेवाएं सहज रूप में उपलब्ध है। सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताएं , एएनएम सुपरवाइजर, एल एच वी आदि कार्यक्रम के दौरान 18 जुलाई तक घर-घर संपर्क करें एवं योग्य दंपतियों को अस्थाई साधनों की पूरी जानकारी देकर शंका समाधान करें। पी एस आई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री केवल कुमार सिसोदिया ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधनों के उपयोग इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य महिला नसबंदी ऑपरेशन करने पर 2000 रुपए की राशि, प्रसव के 7 दिन के भीतर नसबंदी ऑपरेशन करने पर 3000 रूपये की राशि, पुरुष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये की राशि, प्रसव पश्चात आईयूसीडी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, गर्भपात पश्चात आई यू सी डी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर 100 रुपए की राशि हितग्राही को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन 3 महीने के अंतर पर चार बार लगवा कर 3 साल तक गर्भधारण से बचा जा सकता है, यह इंजेक्शन लगवाने में आसान होने के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर तथा एनीमिया से भी बचाव करता है, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। कार्यशाला के दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ गौरव बोरीवाल, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, एन एम ए श्री शरद शुक्ला, जिला मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया, बी ई ई श्रीमती इशरत जहां सैयद , श्री लोकेश वैष्णव, श्री सुरेश जोशी, श्री विकास पटेल, श्री नरेंद्र कछावा, शहरी क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर, एएनएम , एल एच वी, शहरी आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को कलेक्टर सभागार में जिला शिक्षा केंद्र की योजनाओं एवं मुस्कान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
140 मरीजों की जांच, 20 गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर; रेड क्रॉस करेगी निःशुल्क परिवहन व्यवस्था .

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित,दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह,युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत