- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत
रतलाम। "सेव, सोना और साड़ी" के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब संगीत के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।
इसी क्रम में वीणा म्यूजिकल ग्रुप, रतलाम द्वारा गुलाब चक्कर पर आयोजित संगीतमय कार्यक्रम ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात 10 बजे तक चला और श्रोताओं को सुरों की मधुर दुनिया में डुबो दिया।
कार्यक्रम का संचालन रतन चौहान ने किया। गीता बोरासी, माया, मीना महावर, यशवंत कैथवास, मनोहर मीणा, नित्येंद्र एम. आचार्य और कृष्णकांत सहित कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
ग्रुप के अन्य सदस्य—पूनम मीना, अशोक बोरासी, हितेंद्र प्रताप सिंह, रामभुवन सिंह, कल्पना कछावा, रश्मि, हर्षिता, अशोक त्रिवेदी और गनराज भूषण—भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
वीडियो कवरेज देव कंडारे ने किया। आभार नित्येंद्र एम. आचार्य ने व्यक्त किया और स्वागत बी.एल. परमार द्वारा किया गया।

















