Skip to main content

मालवा में बिखरेगी अध्यात्म की अनूठी छटा: पूज्य जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में जावरा से उज्जैन तक सजेगा ध्यान साधना का महापर्व,14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया क्रीड़ा-भारती की अन्तर प्रान्तीय बैठक का समापन,भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे

वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। समाज की विसंगतियों के बीच आमजन की पीड़ा को महसूस कर वही शब्दों में ढालता है। किसी रचना संग्रह का प्रकाशन कठिनाइयों के बाद संभव होता है और यह लेखक के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है।

जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित पुस्तक विमर्श कार्यक्रम में उन्होंने कवि हीरालाल खराड़ी की पुस्तक प्रकृति एवं मानव जीवन के प्रकाशन को शहर की रचनात्मकता के लिए सुखद बताया।

वरिष्ठ कवि श्याम महेश्वरी ने इसे रतलाम की साहित्य धरा में आशा का नया पौधा बताया। कैप्टन डॉ. एन.के. शाह ने रचनाकार के जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। कवि जुझार सिंह भाटी ने कहा कि कविता में कवि का चेहरा झलकता है और उसका सौंदर्य ही लेखन की प्रेरणा बनता है। पूर्व प्राचार्य आशा श्रीवास्तव ने संग्रह में कवि के स्कूली जीवन की झलक को रेखांकित किया। सचिव रणजीत सिंह राठौर ने कवि की रचनाओं में प्रेम को जीवन का आधार बताया। अनीस ख़ान ने आदिवासी अंचल से कवि के आगे आने को आशाजनक कहा, जबकि पूजा चोपड़ा ने साहित्य परंपरा में नए रचनाकार का स्वागत किया।

रचना पाठ
कार्यक्रम में कवि हीरालाल खराड़ी ने अपनी कविताओं का पाठ किया। साथ ही विनोद झालानी, नरेन्द्र त्रिवेदी, आई.एल. पुरोहित, अनीस ख़ान, पुष्पलता शर्मा, पूजा चोपड़ा, मांगीलाल नागावत, रणजीत सिंह राठौर, संजय परसाई 'सरल', श्याम सुंदर भाटी, कला डामोर और एस.के. मिश्रा ने भी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

सम्मान
आयोजन में कवि हीरालाल खराड़ी तथा हाल ही में धुरंधर सम्मान प्राप्त वरिष्ठ हास्य कवि जुझार सिंह भाटी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया और आभार सचिव रणजीत सिंह राठौर ने व्यक्त किया।

आगामी आयोजन
जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा 19 जुलाई को सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय, शहर सराय रतलाम में तरही नशिस्त का आयोजन होगा। इसमें "वक़्त आएगा इंतज़ार करो" मिसरे पर गीत और ग़ज़ल प्रस्तुत की जाएंगी। अध्यक्ष युसूफ़ जावेदी और प्रदेश संयोजक सिद्धीक़ रतलामी ने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मालवा की पावन धरा पर इस वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही अध्यात्म, तप और आत्म-कल्याण की एक नई अलख जगने जा रही है। सत्य साधना के प्रणेता, परम पूज्य गुरुदेव ज.यु.प्र.वृ.भ. खरतर गच्छाधिपति जैनाचार्य 1008 श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरिजी महाराज साहब का मालवा क्षेत्र में मंगल आगमन हो रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .