Skip to main content

मालवा में बिखरेगी अध्यात्म की अनूठी छटा: पूज्य जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में जावरा से उज्जैन तक सजेगा ध्यान साधना का महापर्व,14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया क्रीड़ा-भारती की अन्तर प्रान्तीय बैठक का समापन,भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम

रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी । भजन संध्या स्थल पर तैयांरिया प्रारम्भ हो चुकी है। आयोजन श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक व भक्त शिरोमणि श्री शांतिलालजी लादाजी भंडारी की 14 वीं पुण्यतिथि निमित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को इस दौरान खेतलाजी के परम भक्तराज व वचनसिद्ध श्री राज राजेंद्रजी शांतिलालजी भंडारी (वाई, महाराष्ट्र) एवं श्री सच्चियाय माताजी के परम भक्त श्री अंकितजी अनोखीलालजी भटेवरा (रतलाम, मध्यप्रदेश) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

दो दिवसीय होगा आयोजन
श्री सच्चिया माताजी के परम भक्त अंकीत भटेवरा ने बताया कि 14 वें वर्ष में आयोजित वाले धार्मिक उत्सव की शुरूआत सोमवार 13 जुलाई को प्रात: 9.30 बजे भट्टी पूजन के साथ होगी वहीं सोमवार सायं 7.30 बजे महिला एवं पुरूष मंडली की सामूहिक सांझी (गीत ) का आयोजन सेठिया मैरिज गार्डन में होगा । वहीं 14 जुलाई 2026 मंगलवार को प्रात: 9 बजे माणक चौक स्थित श्री हनुमानजी के बड़े मंदिर से भव्य रथयात्रा प्रारम्भ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल सेठिया मैरिज गार्डन, रतलाम पर पहुंचेगी । इसके बाद दोपहर 2 बजे से एक भव्य बहुमान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं भजन संध्या का शाम 7.30 बजे से प्रारम्भ होगी । आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन, श्री सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट (सारंगवास) के अध्यक्ष श्री भगारामजी चौधरी, श्री खोड खेतलाजी सेवा संस्थान (खौड) के अध्यक्ष श्री कुनारामजी परमार, डीपी आभूषण लिमिटेड (रतलाम) के डायरेक्टर श्री अनिल कटारिया और सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त श्री अरविंदजी कुंदनमलजी जैन (पादरली/मुंबई) अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

भजन संध्या में भजन गायक देंगे अपनी प्रस्तुति
14 जुलाई मंगलवार को आयोजित होने वाली एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या में श्री सच्चियाय माताजी धाम, ओसियाजी के मुख्य सेवक श्री दीपकजी शर्मा विशेष रूप से मातेश्वरी के अलौकिक स्वरूप को लेकर पधारेंगे। वहीं भक्तिमय शाम को संगीत के रंग से सराबोर करने के लिए राजस्थान के ख्याति प्राप्त कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आकृति मिश्रा (भीलवाड़ा), मरुधर स्वर सम्राट श्री डॉ. रमेश जी माली (आर.एम.टी. म्यूजिकल ग्रुप, पाली), विख्यात भजन गायिका श्रीमती सीता माली (जोधपुर), सुप्रसिद्ध गायक श्री महेश पंवार (घाणेराव) और श्री तेजपाल सिंह नरवर (अजमेर) अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों देंगे। हल्दीघाटी के झांकी कलाकार श्री नारायण सिंह अपनी आकर्षक झांकियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंच का संचालन पाली (राजस्थान) के प्रसिद्ध मंच संचालक श्री प्रमोद परिहार द्वारा किया जाएगा।

श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल के सदस्यों ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मालवा की पावन धरा पर इस वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही अध्यात्म, तप और आत्म-कल्याण की एक नई अलख जगने जा रही है। सत्य साधना के प्रणेता, परम पूज्य गुरुदेव ज.यु.प्र.वृ.भ. खरतर गच्छाधिपति जैनाचार्य 1008 श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरिजी महाराज साहब का मालवा क्षेत्र में मंगल आगमन हो रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .