Skip to main content

मालवा में बिखरेगी अध्यात्म की अनूठी छटा: पूज्य जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में जावरा से उज्जैन तक सजेगा ध्यान साधना का महापर्व,14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया क्रीड़ा-भारती की अन्तर प्रान्तीय बैठक का समापन,भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया क्रीड़ा-भारती की अन्तर प्रान्तीय बैठक का समापन

। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 12 जुलाई। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। तीन सत्रों में चले इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे ने विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया।

पुणे, अहमदाबाद, कोंकण, जयपुर, जबलपुर, सौराष्ट्र, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, इंदौर और ग्वालियर से आए कोषाध्यक्षों ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि संस्था में अध्यक्ष और महामंत्री के साथ कोषाध्यक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पारदर्शिता और प्रामाणिकता से कार्य करने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने तकनीक के अधिकतम उपयोग पर बल दिया और रतलाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला की सफलता का उल्लेख किया। काश्यप ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन खेलों के प्रति चेतना जगाने का कार्य कर रहा है, जिसका अनुसरण प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी हो रहा है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मालवा की पावन धरा पर इस वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही अध्यात्म, तप और आत्म-कल्याण की एक नई अलख जगने जा रही है। सत्य साधना के प्रणेता, परम पूज्य गुरुदेव ज.यु.प्र.वृ.भ. खरतर गच्छाधिपति जैनाचार्य 1008 श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरिजी महाराज साहब का मालवा क्षेत्र में मंगल आगमन हो रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .