Skip to main content

मालवा में बिखरेगी अध्यात्म की अनूठी छटा: पूज्य जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में जावरा से उज्जैन तक सजेगा ध्यान साधना का महापर्व,14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया क्रीड़ा-भारती की अन्तर प्रान्तीय बैठक का समापन,भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम

20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम,11 जुलाई। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उपलब्ध मानव संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। मंडल ने अपने 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित 10 पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रतलाम मंडल इस व्यवस्था को लागू करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बन जाएगा।

20 जुलाई, 2026 से इंदौर, रतलाम, उज्जैन, दाहोद, नीमच, चित्तौड़गढ़, देवास, नागदा तथा डॉ. अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशनों पर पूछताछ केंद्रों का संचालन हैदराबाद की मेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चौबीसों घंटे किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन कर लिया गया है तथा कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है।

कार्य प्रारंभ होने से पहले एजेंसी के सभी कर्मचारियों को रेलवे के पूछताछ केंद्रों के संचालन, यात्री सहायता एवं संबंधित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित सेवा मिल सके।
वर्तमान में इन पूछताछ काउंटरों पर टिकट चेकिंग एवं रिजर्वेशन कैडर के 37 रेल कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां मुख्य रूप से यात्रियों को आमने-सामने जानकारी देना, कोच गाइडेंस डिस्प्ले का संचालन तथा ट्रेनों की घोषणाएं (अनाउंसमेंट) जैसे गैर-नकद कार्य किए जाते हैं। दूसरी ओर टिकट चेकिंग कैडर में बड़ी संख्या में रिक्त पद होने के कारण इन कर्मचारियों की आवश्यकता ट्रेनों और टिकट जांच कार्यों में महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल प्रशासन ने पूछताछ केंद्रों के संचालन को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हिना वी. केवलरामानी के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राजेश मथुरिया तथा मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री मिक्‍की सक्‍सेना ने इस परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी की गई और निर्धारित समय सीमा में एजेंसी का चयन कर लिया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एजेंसी द्वारा सभी स्टेशनों पर लगभग 40 प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक कर्मचारी के पास संबंधित कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होगा तथा स्थानीय भाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान होगा।

आउटसोर्स कर्मचारी यात्रियों को प्रत्यक्ष पूछताछ सुविधा उपलब्ध कराने, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी देने, कोच एवं ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड संचालित करने, स्वचालित एवं मैनुअल अनाउंसमेंट करने तथा आवश्यकता पड़ने पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की सहायता करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही वे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या, फुटफॉल, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान और प्लेटफॉर्म उपयोग से संबंधित आंकड़ों का संकलन भी करेंगे, जिससे भविष्य में भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

इस व्यवस्था के लागू होने से टिकट चेकिंग एवं रिजर्वेशन कैडर के कर्मचारियों को उनकी मूल जिम्मेदारियों में लगाया जा सकेगा। इससे ट्रेनों में बिना टिकट जांच स्टाफ वाले कोचों की संख्या कम होगी, टिकट जांच व्यवस्था मजबूत होगी तथा रेलवे के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि होने की उम्मीद है।

रतलाम मंडल की यह पहल यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के साथ-साथ रेलवे के उपलब्ध मानव संसाधनों के अधिक प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। फिलहाल यह व्यवस्था एक वर्ष के लिए लागू की जा रही है तथा इसके परिणामों के आधार पर भविष्य में इसे आगे भी जारी रखने पर विचार किया जाएगा।

जन संपर्क विभाग – रतलाम मंडल

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मालवा की पावन धरा पर इस वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही अध्यात्म, तप और आत्म-कल्याण की एक नई अलख जगने जा रही है। सत्य साधना के प्रणेता, परम पूज्य गुरुदेव ज.यु.प्र.वृ.भ. खरतर गच्छाधिपति जैनाचार्य 1008 श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरिजी महाराज साहब का मालवा क्षेत्र में मंगल आगमन हो रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .