Skip to main content

मालवा में बिखरेगी अध्यात्म की अनूठी छटा: पूज्य जिनचंद्र सूरि जी के सानिध्य में जावरा से उज्जैन तक सजेगा ध्यान साधना का महापर्व,14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया क्रीड़ा-भारती की अन्तर प्रान्तीय बैठक का समापन,भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

140 मरीजों की जांच, 20 गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर; रेड क्रॉस करेगी निःशुल्क परिवहन व्यवस्था
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 12 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रतलाम ने रविवार को सुभाष नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर का मार्गदर्शन प्रदेश उपसभापति मनीष रावल ने किया। सचिव मानस पुरोहित एवं राजेश रांका ने कार्यक्रम का समन्वय किया, जबकि दिनेश भरमेचा संयोजक रहे। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सुनील पारीख और अशोक जैन लाला मुख्य अतिथि रहे।

मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम—डॉ. रोशन मंडलोई, डॉ. कर्तव्य डामोर, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. राजेश्वरी धाकड़, डॉ. आशीष मंडावरी, अनोखी कमले, निलेश सेपरिया एवं शारदा देपन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों—ने सेवाएं प्रदान कीं।

संयोजक दिनेश भरमेचा ने बताया कि कुल 140 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 20 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी इन मरीजों को अपने वाहन से निःशुल्क मेडिकल कॉलेज ले जाएगी और उपचार के बाद सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी।

कार्यक्रम में उपसभापति सुशील मुणत, कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, हेमंत मुणत, शुभम डागर, पद्मा चावरे, राजेश पोरवाल, काकड़ीवाला, अजय अग्रवाल, दीपक राव, शिवप्रकाश सोलंकी, प्रभु नेका एवं दिव्यांश कावड़िया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मालवा की पावन धरा पर इस वर्ष वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही अध्यात्म, तप और आत्म-कल्याण की एक नई अलख जगने जा रही है। सत्य साधना के प्रणेता, परम पूज्य गुरुदेव ज.यु.प्र.वृ.भ. खरतर गच्छाधिपति जैनाचार्य 1008 श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरिजी महाराज साहब का मालवा क्षेत्र में मंगल आगमन हो रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
। वैशाली गार्डन में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसका समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .