Skip to main content

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित,दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह,युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत

दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को कलेक्टर सभागार में जिला शिक्षा केंद्र की योजनाओं एवं मुस्कान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को कलेक्टर सभागार में जिला शिक्षा केंद्र की योजनाओं एवं मुस्कान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे का स्कूल प्रवेश केवल दस्तावेजों की कमी के कारण न रोका जाए। अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कम नामांकन वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अभिभावकों से संपर्क करने और तीन दिन में सुधार न होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। निजी विद्यालयों को भी नामांकन अभियान में सक्रिय सहयोग करने के लिए कहा गया।

बैठक में कक्षा 5 उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कक्षा 6 में शत-प्रतिशत प्रवेश, आंगनवाड़ियों की सही मैपिंग, तकनीकी त्रुटियों की जानकारी तीन दिन में उपलब्ध कराने, अपार आईडी का निर्माण, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की ई-अटेंडेंस, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुनः प्रवेश, एफएलएन की नियमित मॉनिटरिंग, मासिक बाल चौपाल, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण व जियो-टैगिंग, तथा जीरो ऑवर में रेमेडियल शिक्षण व पुस्तकालय गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में बताया गया कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक नामांकन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है और कई विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश लक्ष्य से कम है। इस पर कलेक्टर ने गंभीरता व्यक्त करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों एवं शिक्षा केंद्रों में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुस्कान अभियान का उद्देश्य 3 से 15 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। सभी अधिकारी एवं विद्यालय प्रमुख निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, एडीपीसी, योजना अधिकारी, एमआईएस प्रभारी सहित सभी बीआरसीसी, बीएसी एवं एपीसी उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में "टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण" विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स और करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. गीता दुबे ने कहा कि एक रचनाकार को उसका परिवेश, परिस्थितियाँ और प्रकृति का सौंदर्य लेखन के लिए प्रेरित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
20 जुलाई से मंडल के 9 प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी आधुनिक पूछताछ सेवा, रेल कर्मचारी अब अपनी मूल जिम्मेदारियां निभाएंगे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को कलेक्टर सभागार में जिला शिक्षा केंद्र की योजनाओं एवं मुस्कान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
140 मरीजों की जांच, 20 गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर; रेड क्रॉस करेगी निःशुल्क परिवहन व्यवस्था .

भाजपा मे मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्ति,रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स ईयर 2025 पर महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार आयोजित,75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान,प्रकृति का सौंदर्य मनुष्य को लिखने के लिए प्रेरित करता है" – डॉ. गीता दुबे,39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा,पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने वाला पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बना रतलाम,विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित,दस्तावेजों के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए : कलेक्टर मिशा सिंह,युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा 'स' : संगीत