Skip to main content

माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह आयोजित,श्रावण माह के दौरान उज्जैन स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन योजना लागू,कंगना रनौत व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,अनुशासन की सीढ़ी ही खोलती है सफलता का द्वार - श्रीमती राय,सृजन महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुआ ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम,सांदीपनि विद्यालय पिपलौदा प्रदेश के सात चयनित विद्यालयों में शामिल,गुरु पूर्णिमा उत्सव : श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम,गुरु पूर्णिमा पर दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धाभाव से पूजन, भक्तों ने लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन,मानव सेवा समिति योग क्लास में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव,इंदौर-मुम्‍बई सेंट्रल द्विसाप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन सहित रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुल 10 जोड़ी ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित

अनुशासन की सीढ़ी ही खोलती है सफलता का द्वार - श्रीमती राय

रतलाम । विद्यार्थी जीवन की पहली सीख ही अनुशासन से शुरू होती है । अनुशासन वह पहली सीढ़ी है जो सफलता का द्वार खोलती है । आप किसी भी क्षेत्र में जाएं, यदि आपके जीवन में अनुशासन है तो आपको सफलता अवश्य मिलती है। अच्छे परिणाम के लिए अनुशासित पढ़ाई ज़रूरी है और अच्छे जीवन के लिए अनुशासित विचार ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । विद्यार्थी जीवन की पहली सीख ही अनुशासन से शुरू होती है । अनुशासन वह पहली सीढ़ी है जो सफलता का द्वार खोलती है । आप किसी भी क्षेत्र में जाएं, यदि आपके जीवन में अनुशासन है तो आपको सफलता अवश्य मिलती है। अच्छे परिणाम के लिए अनुशासित पढ़ाई ज़रूरी है और अच्छे जीवन के लिए अनुशासित विचार ।
उक्त बात कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में आयोजित समारोह में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती प्रियंका राय ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय की गतिविधियों में छात्रा परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों को जो दायित्व दिया जा रहा है, वे उसे अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए उपयोग करें। उन्होंने छात्रा परिषद की सदस्यों को बैज लगाकर दायित्व की शपथ दिलाई ।
संस्था प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने इस अवसर पर कहा कि संस्था की सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को छात्रा परिषद में दायित्व प्रदान किया जाता है । यह छात्र परिषद संस्था की समस्त रचनात्मक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इन गतिविधियों से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, कला कौशल का विकास होता है।

नीट में सफल छात्राओं को सम्मानित किया

इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्रीमती राय ने कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की चार बालिकाओं का नीट में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं प्रदान की । उल्लेखनीय है कि संस्था में अध्यनरत रहकर बालिकाओं सागर मईड़ा, पायल कटारा, दुर्गा डामोर, पायल डाबी ने अपनी शैक्षणिक प्रगति के साथ नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर विभाग का नाम गौरवान्वित किया है।

बालिकाओं को बैज लगाया गया

श्रीमती राय ने छात्रा परिषद की सदस्यों अंतिमबाला डामोर, सपना भिलाला , सपना कटारा , मीनाक्षी डामोर , रवीना भाभर , वसुंधरा चारेल, अनामिका मईड़ा , नेहा डामोर, रवीना मईड़ा , रॉयल भूरिया , अंजलि डामोर, रंजना गरवाल, जीतू निनामा, रवीना निनामा, तनीषा पारगी, कुसुम वसुनिया, रवीना चारेल, हर्षिता मईड़ा , किरण गामड़ का बैज लगाकर स्वागत किया। शिक्षक रमेश चंद्र पंड्या, निलेश जैन, सीमा कनेरिया, नेहा जैन ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकगण, विद्यार्थी मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन पंकज मुकाती ने किया और आभार प्रदर्शन सीमा कनेरिया ने किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । श्री रामोला मंदिर उत्सव समिति व श्री रामबाग हनुमान मंदिर सुंदरकांड मंडल द्वारा श्री रामोला मंदिर पर आयोजित स्वागत समारोह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से अलकापुरी चौराहे पर भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । विद्यार्थी जीवन की पहली सीख ही अनुशासन से शुरू होती है । अनुशासन वह पहली सीढ़ी है जो सफलता का द्वार खोलती है । आप किसी भी क्षेत्र में जाएं, यदि आपके जीवन में अनुशासन है तो आपको सफलता अवश्य मिलती है। अच्छे परिणाम के लिए अनुशासित पढ़ाई ज़रूरी है और अच्छे जीवन के लिए अनुशासित विचार । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सृजन महाविद्यालय में ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिला चिकित्सालय स्थित कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुदेव महंत मनोहर दास जी बैरागी (घिनोदा वाले) के पावन सान्निध्य में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो मुंह की बावड़ी स्थित मठ में दंडी स्वामी आश्रम, श्रृंगेरी मठ के परम पूज्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधक-भक्तों ने गुरुदेव के श्रीचरणों में वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 29 जुलाई। कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति योग क्लास में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग साधकों ने अपने गुरु श्री रामबाबू यादव का पुष्पमालाओं और शॉल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 29 जुलाई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए खंडवा–सनावद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 29 और 30 जुलाई 2026 को चलाई जाएँगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विगत वर्ष परम पूज्या महासाध्वी संयमलता जी म.सा. के सानिध्य में गठित श्री जैन दिवाकर संयम बहु मंडल की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से प्रियल अक्षय वोहरा को अध्यक्ष, रितिका पारस मेहता को मंत्री, वर्षा सिद्धार्थ बोराणा को कोषाध्यक्ष तथा दिशा विपुल मुरार को सह सचिव नियुक्त किया गया। .

माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह आयोजित,श्रावण माह के दौरान उज्जैन स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन योजना लागू,कंगना रनौत व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,अनुशासन की सीढ़ी ही खोलती है सफलता का द्वार - श्रीमती राय,सृजन महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुआ ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"