- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह आयोजित
रतलाम । श्री रामोला मंदिर उत्सव समिति व श्री रामबाग हनुमान मंदिर सुंदरकांड मंडल द्वारा श्री रामोला मंदिर पर आयोजित स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित रतलाम जिला सभा अध्यक्ष गोपाल राठी, जिला सचिव विजय असावा और पश्चिमांचल और रतलाम जिला पदाधिकारियों व जिला कार्यकारिणी सदस्यो, बड़ावदा से पधारे पश्चिमांचल प्रादेशिक सभा के संयुक्त मंत्री मनोहर तोषनिवाल व महासभा के जिला प्रतिनिधि राजेंद्र मुंदड़ा, रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रदेश प्रतिनिधि द्वारका भंसाली, राजेश गेलड़ा, सुनील डांगरा, आशीष डागा तथा रतलाम जिला सभा में संगठन मंत्री जितेंद्र काबरा, सहसचिव मनीष मालपानी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश चोखड़ा, मुकेश जी गेलड़ा, कृष्णकांत अजमेरा, आलोक लड्डा, जितेंद्र चिचानी, मंदिर पुजारी श्री गोपाल व्यास स्वागत-अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर रतलाम जिला सभा के अध्यक्ष श्री गोपाल जी राठी का स्वागत मातृशक्ति के लता भंसाली, जया गगरानी, अनीता लखोटिया, रेखा मारोठिया, अर्चना मालपानी एवं युवा संगठन जिला अध्यक्ष यश तोतला , जिला सचिव उमेश माहेश्वरी और निवर्तमान रतलाम जिला सभा सचिव श्री जितेंद्र तोषनीवाल का भी स्वागत अभिनंदन किया गया ।
अतिथियों ने श्री रामोला मंदिर में हो रहे जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा श्री राम दरबार आरती कर प्रसादी वितरण की गई तथा मंदिर का काम जल्द से जल्द पुर्ण करने की कामना की गई ।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज के प्रति अपनी सेवा, संगठन की शक्ति और एकजुट होने की बात रखी ।
इस अवसर पर समाज वरिष्ठजन कैलाश मालू,ओमप्रकाश झंवर, दिनेश लड्ढा, हरिवल्लभ लड्ढा सहित मातृशक्ति, युवा संगठन एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सचिव विजय असावा ने आभार व्यक्त किया ।













