Skip to main content

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने इंदौर में निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा की: पातालपानी-ओंकारेश्वर रोड आमान परिवर्तन और इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन का लिया जायजा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर चल रहे पूज्य चालिहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है ।,सावन सोमवार: तड़के से ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक और महाआरती के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे,पर्यावरण संरक्षण के लिए देहदान उत्तम उपाय: गोविंद काकानी,सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।,परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।,पुलिस लाइन रतलाम में 'कणिक बाल उद्यान' का शुभारंभ: पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वेलफेयर की दिशा में सराहनीय पहल,रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार,रतलाम में कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

पर्यावरण संरक्षण के लिए देहदान उत्तम उपाय: गोविंद काकानी

पर्यावरण संरक्षण के लिए देहदान उत्तम उपाय : गोविंद काकानी वैश्य महासम्मेलन एवं रोटरी क्लब सोनकच्छ के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

वैश्य महासम्मेलन एवं रोटरी क्लब सोनकच्छ के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश सोनकर, विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल, मुख्य वक्ता देहदान जागरूकता कार्यकर्ता गोविंद काकानी, नेत्रदान प्रेरक श्रीमती उमा झवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजस मेहता एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण लाठी ने दीप प्रज्वलित एवं माता रानी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में सत्यनारायण लाठी ने कहा कि नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी एकत्रित हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला से प्राप्त जानकारी के माध्यम से भविष्य में सोनकच्छ क्षेत्र से इन सभी सेवा प्रकल्पों में सराहनीय योगदान प्राप्त होगा।
रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी गोविंद काकानी ने मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में देहदान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देहदान केवल चिकित्सा शिक्षा में योगदान नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। दाह संस्कार में लकड़ी के उपयोग से बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई होती है। यदि लोग देहदान का संकल्प लें तो पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
काकानी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने ऑक्सीजन के महत्व को महसूस किया। ऐसे में हमें यह विचार करना चाहिए कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम अपने स्तर पर क्या योगदान दे सकते हैं। देहदान चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन एवं शोध के लिए उपयोगी होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी एक श्रेष्ठ माध्यम है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में देहदान के बाद शरीर का उपयोग विद्यार्थियों के अध्ययन एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण में किया जाता है। अध्ययन पूर्ण होने के बाद शरीर की हड्डियों को धोकर सेट के रूप में सुरक्षित रखा जाता है, जो आगे विद्यार्थियों के अध्ययन में उपयोगी होते हैं। शेष अवशेषों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत इंसीनरेटर में अग्नि को समर्पित कर दिया जाता है। देहदान के बाद परिवारजनों को अस्थि विसर्जन के लिए बाल एवं नाखून (जिसे अस्थि में गिना जाता है) भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों पर काकानी ने कहा कि कई लोगों के मन में यह धारणा है कि नेत्रदान करने से अगले जन्म में व्यक्ति अंधा पैदा होगा। उन्होंने सहज उदाहरण देते हुए कहा कि यदि ऐसा होता तो देहदान करने वाला व्यक्ति अगले जन्म में बिना शरीर के पैदा होता। उन्होंने लोगों से वैज्ञानिक तथ्यों को समझ कर नेत्रदान एवं देहदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
नेत्रदान के संबंध में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजस मेहता ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एम के इंटरनेशनल इंदौर की डायरेक्टर श्रीमती उमा झवर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कॉर्निया के उपयोग एवं नेत्रदान से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त कॉर्निया का जरूरतमंद लोगों के जीवन में किस प्रकार उपयोग किया जाता है।
विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए ऐसी कार्यशालाओं को समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने लगभग दो घंटे चले कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं के विचार सुने। उन्होंने सोनकच्छ क्षेत्र में नेत्र प्रत्यारोपण की दिशा में योजना बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में पूर्ण सहयोग तथा शासन की ओर से देहदानकर्ताओं के परिवार को मिलने वाले गार्ड ऑफ ऑनर एवं प्रशस्ति पत्र आदि की प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. सोनकर ने दोनों आयोजक संस्थाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं हुकुमचंद अग्रवाल, सुरेशचंद्र मुंदड़ा, रोटेरियन महेशचंद्र राठौर, दिनेश राठौर, संजय सेठी, जीवन सिंह गुर्जर एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण लाठी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों, संगठनों एवं संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम के समापन पर राजेंद्र कुमार पिता सूरजमल जाजू ने देहदान का फॉर्म भरकर विधायक डॉ. राजेश सोनकर के माध्यम से मुख्य वक्ता गोविंद काकानी को सौंपा। यह सोनकच्छ क्षेत्र में देहदान जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम / इंदौर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर प्रवास के दौरान रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न निर्माण, विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति का गहन निरीक्षण और विस्तृत समीक्षा की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रतलाम प्रेस एस वाई एस (SYS) साइक्लोथान द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। शहीद चौक से शुरू हुई यह साइकिल राइड धामनोद स्थित साईं मंदिर तक पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों ने ध्यान (मेडिटेशन) एवं जुंबा सत्र में भाग लिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर चल रहे पूज्य चालिहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पवित्र सावन माह के सोमवार के अवसर पर आज शहर के सभी प्रमुख शिवालयों और मंदिर परिसरों में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पर्यावरण संरक्षण के लिए देहदान उत्तम उपाय : गोविंद काकानी वैश्य महासम्मेलन एवं रोटरी क्लब सोनकच्छ के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विभिन्न उपजातियों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (Rtm News Today)। पुलिस परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रतलाम पुलिस द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई है। पुलिस लाइन रतलाम परिसर में नवनिर्मित “कणिक बाल उद्यान” का भव्य शुभारंभ उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (ADG/IG) श्री राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पुलिस ने थाना बिलपांक क्षेत्र अंतर्गत सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटे के भीतर त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल 06 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 100% लूटा गया मशरूका बरामद कर लिया है। बरामद जेवरातों में 4.167 किलोग्राम सोना (कीमत ₹5.32 करोड़) तथा 4.047 किलोग्राम चांदी (कीमत लगभग ₹9 लाख) शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹5.5 करोड़ बताई जा रही है। .
रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नित्यानंद मार्केट में कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडा वंदन रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। सभी पदाधिकारियों के उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य दिए कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। .

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने इंदौर में निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा की: पातालपानी-ओंकारेश्वर रोड आमान परिवर्तन और इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन का लिया जायजा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर चल रहे पूज्य चालिहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है ।,सावन सोमवार: तड़के से ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक और महाआरती के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे,पर्यावरण संरक्षण के लिए देहदान उत्तम उपाय: गोविंद काकानी,सर्व ब्राह्मण सभा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन छतरीपुल स्थित माईजी की कुटिया में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।,परीक्षित-कलयुग संवाद, नचिकेता की परीक्षा और शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया।,पुलिस लाइन रतलाम में 'कणिक बाल उद्यान' का शुभारंभ: पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए वेलफेयर की दिशा में सराहनीय पहल,रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार,रतलाम में कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, राष्ट्रध्वज को दी सलामी