Happy Independence Day

2026
Skip to main content

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,जरा हटके: जब क्लासरूम में अचानक 'मास्टर साहब' बनकर पहुंचे कलेक्टर साहब, ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को सिखाए गणित के फंडे!,ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, यात्री ट्रेन सेवा की राह आसान,रतलाम जिले में अब तक 453.50 मिमी औसत बारिश दर्ज, रतलाम तहसील में सर्वाधिक 605 मिमी वर्षा

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने महादेव से अंचल में अच्छी वर्षा, प्रचुर अन्न उत्पादन, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे एवं समाज कल्याण की सामूहिक प्रार्थना की। राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक अनुष्ठान के इस संगम में समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल तथा युवा मंच की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

प्रमुख समाजजन रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन में समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रीति व्यास, कोषाध्यक्ष महेश ओझा, कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र ओझा, अखिलेश व्यास, मयंक दवे, स्वतंत्र दशोत्तर, अखिलेश शर्मा, अभिलाषा त्रिवेदी सहित वरिष्ठ नागरिक राजेश ओझा, प्रफुल्ल व्यास, जनार्दन व्यास, अशोक व्यास, अशोक दीक्षित, सुभाष जोशी, जितेंद्र त्रिवेदी, संजय वोहरा, ऋषिकेश शर्मा, प्रशांत व्यास, गोविंद त्रिवेदी, राजीव व्यास, जैनेन्द्र दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार विपिन त्रिवेदी, असीम ओझा, आरुष ओझा व माधव शर्मा उपस्थित रहे।

इसके साथ ही युवा मंच सचिव अभिषेक व्यास, महेंद्र व्यास, धीरज व्यास, सुरेश दवे, रौनक व्यास, सुधांशु व्यास, कैलाश व्यास, एडवोकेट संजीव त्रिवेदी, पवनदीप ओझा, अजीत व्यास, अमिताभ दीक्षित, हिमांशु जोशी तथा महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास, सचिव हंसा व्यास, कोकिला ओझा, बृजबाला व्यास, अर्चना जोशी, श्रुति दशोत्तर, अलका व्यास, सुषमा दवे, शकुंतला व्यास, कुंजलता व्यास, खुशाली व्यास, ध्वनि व्यास, आंचल व्यास, चंदा त्रिवेदी, भावना व्यास, जया व्यास, यामिनी व्यास, मोहिनी ओझा, नीमा व्यास और अमिता त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने उपस्थित सभी वरिष्ठों, महिला मंडल, युवा मंच एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक औसतन 453.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में धीमी रफ्तार के साथ 1.13 मिलीमीटर औसत वास्तविक बारिश दर्ज की गई। .