Happy Independence Day

2026
Skip to main content

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,जरा हटके: जब क्लासरूम में अचानक 'मास्टर साहब' बनकर पहुंचे कलेक्टर साहब, ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को सिखाए गणित के फंडे!,ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, यात्री ट्रेन सेवा की राह आसान,रतलाम जिले में अब तक 453.50 मिमी औसत बारिश दर्ज, रतलाम तहसील में सर्वाधिक 605 मिमी वर्षा

रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री कटेसरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में एसएएफ 24वीं वाहिनी 'बी' कंपनी रतलाम, जिला पुरुष पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर डिवीजन तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया तथा राष्ट्रीय एकता और शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को जिले की 'विकास गाथा' पुस्तिका का भी वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री संदेश का सीधा प्रसारण व सम्मान समारोह
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने देखा-सुना। तत्पश्चात कलेक्टर श्री कटेसरिया ने शासन के बधाई संदेश का वाचन किया और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से आत्मीय सम्मान किया। साथ ही, जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

परेड व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट प्रतियोगिता में एसएएफ 24वीं वाहिनी 'बी' कंपनी रतलाम ने प्रथम, जिला पुलिस बल रतलाम ने द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल रतलाम एनसीसी प्लाटून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम ने प्रथम, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में रही गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय व श्री विप्लव जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, लोकतंत्र सेनानी, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आशीष दशोत्तर एंव श्रीमती विनीता ओझा ने किया। ।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक औसतन 453.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में धीमी रफ्तार के साथ 1.13 मिलीमीटर औसत वास्तविक बारिश दर्ज की गई। .