Happy Independence Day

2026
Skip to main content

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,जरा हटके: जब क्लासरूम में अचानक 'मास्टर साहब' बनकर पहुंचे कलेक्टर साहब, ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को सिखाए गणित के फंडे!,ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, यात्री ट्रेन सेवा की राह आसान,रतलाम जिले में अब तक 453.50 मिमी औसत बारिश दर्ज, रतलाम तहसील में सर्वाधिक 605 मिमी वर्षा

ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, यात्री ट्रेन सेवा की राह आसान

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम / इंदौर | 14 अगस्त 2026

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संचालन में संरक्षा (सुरक्षा) की दृष्टि से सिग्नलिंग प्रणाली सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है, जिसे 13 अगस्त को सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।

सीआरएस निरीक्षण पहले ही हो चुका है पूरा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर ट्रैक से संबंधित मुख्य 'कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी' (CRS) निरीक्षण पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। अब सिग्नलिंग कार्य भी संपन्न हो जाने से स्टेशन पूरी तरह से यात्री सुविधाओं के संचालन के लिए तैयार हो रहा है।

स्टेशन भवन व प्लेटफॉर्म का काम अंतिम चरण में
ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं के कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने के बाद इस पूरे रेल खंड को यात्री ट्रेन परिचालन के लिए हरी झंडी दे दी जाएगी।

एडीआरएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण
"निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों शेष कार्य"

सिग्नलिंग कमीशनिंग के अवसर पर 13 अगस्त को अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) श्री कुंजीलाल मीणा ने निर्माण, सिग्नलिंग, विद्युतीकरण एवं पावर विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचे हुए कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

धर्मनगरी ओंकारेश्वर के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी
इस परियोजना के पूरा होने से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को रेलवे की इस आधुनिक सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। रतलाम मंडल द्वारा सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द यात्री सेवाओं का शुभारंभ किया जा सके।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक औसतन 453.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में धीमी रफ्तार के साथ 1.13 मिलीमीटर औसत वास्तविक बारिश दर्ज की गई। .