Happy Independence Day

2026
Skip to main content

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,जरा हटके: जब क्लासरूम में अचानक 'मास्टर साहब' बनकर पहुंचे कलेक्टर साहब, ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को सिखाए गणित के फंडे!,ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, यात्री ट्रेन सेवा की राह आसान,रतलाम जिले में अब तक 453.50 मिमी औसत बारिश दर्ज, रतलाम तहसील में सर्वाधिक 605 मिमी वर्षा

रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ध्वजारोहण के उपरांत सीनियर डीएससी श्री अमित मिश्रा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टुकड़ी ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया, जिसका डीआरएम ने निरीक्षण कर सलामी ली। अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया और रतलाम मंडल की हालिया उपलब्धियों को रेखांकित किया।

उत्कृष्ट कार्य और शैक्षणिक दक्षता के लिए सम्मान
समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 46 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं तथा आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित ‘इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस एंड एआई’ का 8 सप्ताह का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले रेलवे स्कूल के 11 मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रतलाम मंडल की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

सामाजिक सरोकार और महिला कल्याण संगठन की पहल
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा ने अरुणोदय बाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद उन्हें उपहार वितरित किए गए। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए डॉ. शर्मा ने रेलवे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल, ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को कंबल तथा मंडल कार्यालय के सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

मंडलभर के स्टेशनों और इकाइयों में फहराया तिरंगा
मुख्य आयोजन के अलावा रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम सहित सभी प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं, मरम्मत इकाइयों और रेलवे अस्पतालों में भी गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया गया। इंदौर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया।

समारोह में WRWWO अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री कुंजीलाल मीना, समस्त शाखाधिकारी, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, एससी/एसटी तथा ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक औसतन 453.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में धीमी रफ्तार के साथ 1.13 मिलीमीटर औसत वास्तविक बारिश दर्ज की गई। .