Happy Independence Day

2026
Skip to main content

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया,रतलाम जिले में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 80 सालगिरह, पुलिस लाइन में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने फहराया तिरंगा,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, भोलेनाथ का अभिषेक व महाआरती कर देश-समाज की समृद्धि की कामना,रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उत्कृष्ट रेलकर्मियों और मेधावी छात्र सम्मानित,RTM NEWS TODAY परिवार की ओर से आप सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!,जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,विभाजन विभीषिका दिवस: रतलाम में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,जरा हटके: जब क्लासरूम में अचानक 'मास्टर साहब' बनकर पहुंचे कलेक्टर साहब, ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को सिखाए गणित के फंडे!,ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, यात्री ट्रेन सेवा की राह आसान,रतलाम जिले में अब तक 453.50 मिमी औसत बारिश दर्ज, रतलाम तहसील में सर्वाधिक 605 मिमी वर्षा

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया

रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम भवन परिसर में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने सुबह 7.30 बजे गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमारा भारत देश पूरे विश्व में शांति का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा, "हम अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया है। लाखों शहीदों की महान कुर्बानी के बाद हमें लंबी गुलामी से मुक्ति मिली है। देश की अखंडता और अक्षुण्णता को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें एकजुट रहकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का सजगता से पालन करना होगा।"

एकता और बलिदान का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज: मनीषा शर्मा
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरा देश आजादी का यह पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। हमारा तिरंगा ध्वज राष्ट्रीय एकता और अखंडता का परिचायक है, जिसे हमेशा अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व है। वहीं पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी ने कहा कि विरासत में मिली इस आजादी को सहेज कर रखना और शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है।

निगम आयुक्त अनिल भाना ने स्वागत भाषण देते हुए सभी को पर्व की बधाई दी और संकल्प व्यक्त किया कि रतलाम शहर के समग्र विकास के लिए पूरी निगम टीम एकजुट होकर उत्कृष्ट कार्य करेगी।

समारोह में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान महापौर परिषद (एमआईसी) सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा पार्षदगण परमानंद योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, धर्मेंद्र रांका, करण कैथवास, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुंवर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती माया पांचाल, मोहम्मद सलीम बागवान और कमरुद्दीन कचवाय उपस्थित थे।

इसके अलावा नवनियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, जलज सांकला, हार्दिक मेहता, किशोरसिंह राठौर, शेरू पठान, संजय कसेरा, उपायुक्त सचिन सिटोले सहित बड़ी संख्या में निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल झालीवाल ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी ने व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ महालक्ष्मी परिसर स्थित एटपेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश 15 अगस्त का यह पावन अवसर केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्हीं की बदौलत आज हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं और एक सशक्त, एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 14 अगस्त 2026/ रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रतलाम में ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर एक भव्य मौन जुलूस का आयोजन किया गया। देश के विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दर्द व विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा फाइलों की जांच, कड़े निर्देशों और औपचारिकता तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन रतलाम जिले के सांदीपनि विद्यालय रावटी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत महू-खंडवा गेज कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग से जुड़ा महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन को यात्री ट्रेनों के संचालन के लिए खोलने की दिशा में रेलवे का एक और बड़ा कदम पूरा हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक औसतन 453.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में धीमी रफ्तार के साथ 1.13 मिलीमीटर औसत वास्तविक बारिश दर्ज की गई। .