- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर चल रहे पूज्य चालिहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है ।
रतलाम 17 अगस्त। श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर चल रहे पूज्य चालिहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है । प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सिंधी समाजजन भाग ले रहे है । इसी क्रम में आज भव्य बहिराणा साहिब सेवा का आयोजन किया गया । जिसमें 41 बहिराणा एक साथ बनाए गए । 41 ज्योत एक साथ प्रज्जवलित की गई एवं 41 बहिराणा को एक साथ जल में प्रवाहित किया गया। बहिराणा साहेब की सेवा विष्णु मोदी, गोविंद मोदी, शीतल मोदी एवं समस्त मोदी परिवार ने की । साथ ही लंगर प्रसादी भी मोदी परिवार द्वारा आयोजित की गई। 41 परिवारों द्वारा बहिराणा साहेब रखवाया गया। जिसमें 41 ज्योत, मोदक, बनाए गए तथा 41 ज्योत ही झाली तालाब में फूलों की सेज बनाकर सुसज्जित कर प्रवाहित किया गया। जो कि अपने आप में आकर्षण का केन्द्र बना। ज्योत बनाने की सेवा आदित्य दुबे, रमेश हेमनानी, नीलम हेमनानी ने की । ज्योत प्रवाहित की सेवा हेमंत गणेशवानी, नरेश शर्मा, अशोक जेसूजा, रमेश चोयथानी ने की तथा प्रसादी बनाने की सेवा प्रतिदिन अंजली जेसूजा द्वारा की जा रही है । भजन किर्तन विनोद छेतिया, दीपेश सुंदर केवलरमानी, प्रल्लव अरदास, राजु ललवानी, अशोक हेमनानी, सतीश हेमनानी द्वारा किया गया तथा मंदिर मुर्ति श्रृंगार मनोहर पुजारी ने किया । प्रसादी वितरण नरेन्द्र मेघानी, हरिश पंजवानी, महेश गिरथानी, प्रसन्न टेकवानी, संजय नेनानी, सुशील फुलवानी एवं टीकमदास सतवानी द्वारा की गई । इसी क्रम बच्चों की राष्ट्रगीत एवं फैंसीड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने भगवान राम, झासी की रानी, भगतसिंह, डॉ. अम्बेडकर, डॉ. राधाकृष्णन, हनुमानजी आदि का रूप धरकर अपनी प्रस्तुति दी। जिसे समाजजनों ने सराहा एवं बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संरक्षक राजाराम मोतियानी, रामलाल चंदानी, रमेश चोयथानी आदि ने समाजजनों को इस धार्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। इसी तारतम्य में आज 41 बहिराणा ज्योत एवं विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाजजन उपस्थित रहे।













