- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
समता परिसर में भव्य वृक्षारोपण: लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के जन्मदिवस पर रोपे गए 111 पौधे
संवाददाता
रतलाम, 19 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब समर्पण की वरिष्ठ एवं सेवाभावी सदस्य लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर समता परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देते हुए परिसर में 111 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न लायंस क्लबों के प्रमुख अधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने एक साथ मिलकर पौधरोपण किया तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का सामूहिक संकल्प लिया।
निरंतर पौधरोपण का किया आह्वान
वृक्षारोपण के पश्चात आयोजित बैठक में लायन डॉ. सुलोचना शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे भी निरंतर पौधे लगाने का आह्वान किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रीजन चेयरपर्सन यासमीन शैरानी का विशेष सहयोग रहा।
प्रबुद्धजनों ने विचार किए व्यक्त
कार्यक्रम के दौरान लायन डॉ. गोपाल जोशी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और जीवन में वृक्षों की उपयोगिता रेखांकित की। तत्पश्चात उन्होंने सभी का आभार प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सुलोचना शर्मा की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर झोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल, एम.जे.एफ. वीणा छाजेड़, रतलाम क्लब समर्पण की अध्यक्ष छवि नीलिमा सिंह, सचिव कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष नीलम राठौर, लायन अनीता कँवर, लायन नीलम शर्मा, लायन भारती उपाध्याय, लायन सुनीता साखी, लायन प्रेमलता जैन, लायन रेणु व्यास, लायन इंदु सिन्हा एवं लायन अर्चना अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










