Skip to main content

प्रशासनिक संवेदनशीलता और नवाचार: रतलाम जिला अस्पताल में दो साल से ठप लिफ्ट शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत,जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई,सत्य के समान कोई धर्म नहीं, अधर्म से बढ़ा धन देता है दुख : आचार्य श्री,समता परिसर में भव्य वृक्षारोपण: लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के जन्मदिवस पर रोपे गए 111 पौधे,कैमरे की नज़र से दुनिया को देखने का पर्व: विश्व फोटोग्राफी दिवस,रतलाम की पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आया 'इंटेक', स्थानीय चैप्टर के गठन की पहल शुरू,नगर निगम सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन: नागरिकों ने प्रस्तुत किए आवेदन, आयुक्त व अधिकारियों ने सुनी समस्याएं,संत रविदास मंगल कलश यात्रा:20 अगस्तको कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने तैयारियों की समीक्षा की,स्थानीय खबर: राम मंदिर से बरवड मुख्य मार्ग से लगी बियर बार शॉप के पास वाली गली इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का केंद्र बनी हुई है,रतलाम: लायंस क्लब 'समर्पण' ने देशभक्ति और जन-सेवा के साथ धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता का महापर्व

सत्य के समान कोई धर्म नहीं, अधर्म से बढ़ा धन देता है दुख : आचार्य श्री

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
प्रवचन में आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती ने गंगा अवतरण की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हरिद्वार में गंगा की सात धाराएं मानी गई हैं। उन्होंने शिव, गंगा और राजा भगीरथ से जुड़े प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भागीरथ जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो गंगा अदृश्य हो जाती हैं और ऋषि जह्नु के आश्रम में प्रवेश कर जाती हैं। ऋषि जह्नु द्वारा गंगा को अपनी जंघा से बाहर निकालने के कारण गंगा का एक नाम ‘जाह्नवी’ भी पड़ा।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की जटाओं से निकली गंगा केवल जल की धारा नहीं, बल्कि ज्ञान का भी प्रतीक है। भागीरथी गंगा से भी श्रेष्ठ ज्ञान गंगा है। इसमें स्नान करने का अर्थ है अपने अंतःकरण को ज्ञान और सद्विचारों से शुद्ध करना। केवल गंगा के किनारे रहने मात्र से व्यक्ति पवित्र नहीं होता। इसका उदाहरण धृतराष्ट्र और गांधारी हैं, जिनके जीवन में गंगा का सानिध्य रहा, लेकिन वास्तविक शुद्धि सत्संग और सदाचार से हुई।
आचार्य ने कहा कि मनुष्य को ईमानदारी से व्यापार और व्यवहार करना चाहिए। सत्य के समान कोई धर्म नहीं है। सत्य संसार में पहले हारता हुआ दिखाई देता है, लेकिन अंततः उसकी विजय होती है, जबकि असत्य पहले जीतता हुआ नजर आता है और बाद में पराजित होता है। उन्होंने कहा कि अधर्म से अर्जित धन बढ़ सकता है, लेकिन वह व्यक्ति को सुख और शांति नहीं देता। धन आने के बाद मनुष्य जब दूसरों पर शासन करने और सब कुछ अपने नियंत्रण में रखने की इच्छा करने लगता है, तब उसके पतन का मार्ग भी प्रशस्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि संसार में दूसरों का शोषण करने वाले बहुत हैं, लेकिन मनुष्य को अपने कर्म और धर्म का विचार करते हुए जीवन जीना चाहिए। वर्ण व्यवस्था को भी उन्होंने जीवन की प्राकृतिक व्यवस्था से जोड़ते हुए समझाया। उन्होंने कहा कि बाहर की तृष्णा मिथ्या है, वास्तविक संपत्ति तो ‘राम रतन धन’ है, जिसकी प्राप्ति सत्संग, साधना और सदाचार से होती है।
महाभारत के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए आचार्य ने कहा कि जीवन के अंतिम समय में भी मनुष्य के भीतर परिवर्तन संभव है। धृतराष्ट्र और गांधारी ने भी अंत समय में वैराग्य का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के भाष्य का अर्थ विस्तृत व्याख्या है और शंकराचार्य के भाष्य में जीवन, कर्म और मोक्ष के गूढ़ तत्वों को समझाया गया है। सत्संग सुनने के बाद धृतराष्ट्र द्वारा अपने भविष्य पर उसके प्रभाव के संबंध में प्रश्न करने का प्रसंग भी उन्होंने सुनाया।
आचार्य श्री ने कहा कि कर्मयोग और वैराग्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति आगे चलकर संन्यास की ओर अग्रसर होता है। गुरु के सानिध्य और गुरुकुल जीवन के संस्कार मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन की दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक गुरु के पास रहकर ज्ञान प्राप्त करने और संसार की आसक्ति से उदासीन होने वाला साधक जीवन के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
श्रीमद्भागवत के प्रसंग में उन्होंने राजा परीक्षित का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा परीक्षित गंगा के तट पर बैठकर सत्संग और भागवत श्रवण करते हैं। तक्षक के आगमन की भविष्यवाणी के बावजूद उन्होंने अपना समय सत्संग और भगवान के स्मरण में लगाया। आचार्य ने श्रद्धालुओं से कहा कि ‘मरना सीखो’ और मृत्यु पर भी चिंतन करो। साधु-महात्माओं से जीवन के साथ-साथ मृत्यु के सत्य के बारे में भी पूछना चाहिए, क्योंकि मृत्यु का स्मरण मनुष्य को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर ले जाता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि आरती के समय सभी श्रद्धालुओं को उपस्थित रहना चाहिए। आरती के समय बैठे रहना और भागवत कथा के समापन संस्कारों में सहभागी न होना भागवत का अपमान है। उन्होंने कहा कि कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि उसके संस्कारों को जीवन में धारण करने के लिए है।
आरती के अवसर पर भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंग पुरोहित तथा प्रसादी की व्यवस्था राजा भैया विश्वकर्मा, छतरपुर की ओर से रखी गई। इस अवसर पर आश्रम के संतगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे ।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
लोक कल्याणकारी शासन की असली पहचान इस बात से तय होती है कि जनता की बुनियादी और रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कितनी त्वरितता और संवेदनशीलता के साथ किया जाता है। रतलाम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के प्रशासनिक नेतृत्व में एक ऐसा ही जनहितैषी नवाचार देखने को मिला है, जहाँ पिछले दो वर्षों से जिला अस्पताल में बदहाल पड़ी लिफ्ट को न केवल मरम्मत के बाद पुनः चालू कराया गया, बल्कि इसके निरंतर रखरखाव की एक स्थाई व्यवस्था भी तय की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील निराकरण तथा प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य सीधे संवाद के उद्देश्य से मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब समर्पण की वरिष्ठ एवं सेवाभावी सदस्य लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर समता परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
"एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है।" यह प्रसिद्ध कहावत हर साल 19 अगस्त को और भी जीवंत हो उठती है, जब दुनिया भर में 'विश्व छायांकन दिवस' (World Photography Day) यानी 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन केवल कैमरे के लेंस और बटन दबाने का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समय के किसी एक खूबसूरत, भावुक या ऐतिहासिक पल को हमेशा-हमेशा के लिए कैद कर लेने की अद्भुत कला का सम्मान है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 19 अगस्त। जिले में बिखरी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संधारण और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। देशभर में धरोहर संरक्षण के लिए कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था 'भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास' (INTACH) की रतलाम में स्थानीय शाखा (चैप्टर) गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई व्यवस्था को आम नागरिकों के अधिक सुलभ बनाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम सभागृह में विकेन्द्रीकृत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 19 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'सामाजिक समरसता अभियान' के तहत आगामी 20 अगस्त (गुरुवार) को नगर में एक भव्य 'संत रविदास मंगल कलश यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्थानीय खबर: राम मंदिर से बरवड मुख्य मार्ग से लगी बियर बार शॉप के पास वाली गली इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का केंद्र बनी हुई है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब 'समर्पण' रतलाम द्वारा राष्ट्रभक्ति और जन-सेवा को समर्पित दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ किया गया। .

प्रशासनिक संवेदनशीलता और नवाचार: रतलाम जिला अस्पताल में दो साल से ठप लिफ्ट शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत,जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई,सत्य के समान कोई धर्म नहीं, अधर्म से बढ़ा धन देता है दुख : आचार्य श्री,समता परिसर में भव्य वृक्षारोपण: लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के जन्मदिवस पर रोपे गए 111 पौधे,कैमरे की नज़र से दुनिया को देखने का पर्व: विश्व फोटोग्राफी दिवस,रतलाम की पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आया 'इंटेक', स्थानीय चैप्टर के गठन की पहल शुरू,नगर निगम सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन: नागरिकों ने प्रस्तुत किए आवेदन, आयुक्त व अधिकारियों ने सुनी समस्याएं,संत रविदास मंगल कलश यात्रा:20 अगस्तको कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने तैयारियों की समीक्षा की,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण