- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम: लायंस क्लब 'समर्पण' ने देशभक्ति और जन-सेवा के साथ धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता का महापर्व
विशेष संवाददाता
रतलाम।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब 'समर्पण' रतलाम द्वारा राष्ट्रभक्ति और जन-सेवा को समर्पित दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ किया गया।
दिन की शुरुआत क्लब द्वारा गोद लिए गए सूरजपोल प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई। यहाँ झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल ने ध्वजारोहण कर बच्चों को देशभक्ति का महत्व समझाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ने आजादी और तिरंगे के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला, वहीं लायन प्रेमलता ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर लायन रीता दीक्षित की ओर से बच्चों को लड्डू एवं केले वितरित किए गए, जबकि अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ने उनकी आवश्यकता अनुसार पेन और पेंसिल बांटे।
इसके पश्चात "गौ सेवा ही सच्ची सेवा है" की भावना को चरितार्थ करते हुए क्लब सदस्यों ने गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ-सेवा का पुण्य कार्य किया। लायन इंदु सिन्हा के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य के तहत गौ माता को हरा चारा खिलाकर समाज में करुणा और जीव-सेवा का संदेश दिया गया।
क्लब की सचिव लायन कुसुम चाहर ने बताया कि इन दोनों पुनीत आयोजनों में अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, लायन सविता तिवारी, लायन विनीता नागोरिया, लायन इंदु सिन्हा, लायन बीना रावत एवं लायन लीना अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आजादी का यह महापर्व समर्पण, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।










