- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
नगर निगम सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन: नागरिकों ने प्रस्तुत किए आवेदन, आयुक्त व अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
विशेष संवाददाता
रतलाम, 19 अगस्त। शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई व्यवस्था को आम नागरिकों के अधिक सुलभ बनाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम सभागृह में विकेन्द्रीकृत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई में में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
आयोजन के दौरान उपस्थित उच्चाधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया। प्राप्त आवेदनों के त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील निराकरण हेतु उन्हें संबंधित विभागों को तुरंत अग्रेसित (फॉरवर्ड) किया गया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम तरुण जैन, उपायुक्त सचिन सिटोले एवं तहसीलदार कुलभूषण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न शासकीय विभागों तथा नगर निगम के अलग-अलग शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी जनसुनवाई में मौजूद थे, ताकि शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जा सके।










