Skip to main content

पटवारी एवं आरआई के साथ बैठक में सीमांकन, नामांतरण एवं अतिक्रमण मामलों की समीक्षा; सीमांकन के लिए खरीदी जाएगी नई रोवर मशीन,रतलाम में रक्षाबंधन से पहले चाइनीज और नायलॉन मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई,पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस,रतलाम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘आजीविका राखी मेला-2026’ का हुआ भव्य शुभारंभ,सांदीपनि विद्यालय, कॉलेज और आईटीआई के नवीन भवनों का कलेक्टर और विधायक ने किया निरीक्षण,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर: रतलाम में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 26 में से अधिकतर शिकायतों का मौक़े पर समाधान,बाबा रामदेव तीर्थयात्रियों का सम्मान: लायंस क्लब रतलाम क्लासिक ने बांटी उपयोगी किट,रतलाम रेलवे मंडल की सतर्कता: ट्रेन 19020 से सुरक्षित मिला 16 वर्षीय किशोर, RPF को सौंपा,पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें समय और किराया,मानस भवन चातुर्मास कथा: वाघेला गोसेवा जीव दया समिति ने संत गोशरणानंद जी का किया शाल-श्रीफल से सम्मान, भक्तों को बांटी प्रसादी

रतलाम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘आजीविका राखी मेला-2026’ का हुआ भव्य शुभारंभ

आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रतलाम के होटल अजंता पैलेस स्थित सज्जन प्रभा हॉल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘आजीविका राखी मेला-2026’ का शुभारंभ किया गया। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 22 अगस्त (2026): ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रतलाम के होटल अजंता पैलेस स्थित सज्जन प्रभा हॉल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘आजीविका राखी मेला-2026’ का शुभारंभ किया गया। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई चंद्रवंशी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़ एवं सांसद प्रतिनिधि श्री शंभूलाल चंद्रवंशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महिलाएं अपनी प्रतिभा से अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई गति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई चंद्रवंशी ने कहा कि महिलाओं में उद्यमिता और व्यापार करने का गुण ईश्वर का वरदान है। महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर न केवल अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने आम जन से मेले में पहुंचकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी करने और उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की।

हस्तनिर्मित राखियां, चूड़ियां और शुद्ध मसाले बने आकर्षण का केंद्र

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस मेले में जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। मेले में महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित राखियां, रेशम व लाख की चूड़ियां, झूमर और भगवान की पोशाकें विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रिंटिंग की चादरें, फैंसी झाड़ू, धूपबत्ती, शुद्ध मसाले, दालें, अचार, पापड़-चिप्स तथा ज्वार, बाजरा व मक्के का आटा जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं भी उपभोक्ताओं के लिए प्रदर्शित की गई हैं।

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिला उद्यमी

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिलता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री योगेश तिवारी ने उपस्थित अतिथियों, आजीविका मिशन के कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों (RI) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैदानी स्तर पर राजस्व कार्यों के निष्पादन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, आवश्यक बदलावों और व्यवस्था सुधार पर विस्तार से मंथन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जन-सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बृजेंद्र रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पूरे रतलाम जिले में चाइनीज मांझे और नायलॉन डोर के क्रय-विक्रय, उपयोग तथा संग्रहण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम-झाबुआ क्षेत्र के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत शरद जोशी के पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्व. जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रतलाम के होटल अजंता पैलेस स्थित सज्जन प्रभा हॉल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘आजीविका राखी मेला-2026’ का शुभारंभ किया गया। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया और जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पिपलौदा क्षेत्र का दौरा कर सांदीपनि विद्यालय, निर्माणाधीन नवीन कॉलेज भवन तथा ग्राम राकोदा स्थित नवीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘जनविश्वास कार्यक्रम’ के तहत शुक्रवार को रतलाम के नगर निगम विकास शाखा कार्यालय परिसर में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा जनसेवा पहल के तहत राम मंदिर तिराहे पर बाबा रामदेव तीर्थ यात्रा पर जा रहे लगभग 50 श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। इस दौरान यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को दैनिक उपयोग की सामग्री से लैस किट भी प्रदान की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 22 अगस्त: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलकर्मियों की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक 16 वर्षीय किशोर को सुरक्षित बचाकर रेल सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द कर दिया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भारी माँग को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन 22 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर के त्रिवेणी स्थित मानस भवन में गो क्रांतिकारी संत श्री गोशरणानंद सरस्वती जी महाराज के पावन चातुर्मास प्रवास के अंतर्गत संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रृंखला के दौरान गुरुवार को वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा संतश्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान व अभिनंदन किया गया। .

पटवारी एवं आरआई के साथ बैठक में सीमांकन, नामांतरण एवं अतिक्रमण मामलों की समीक्षा; सीमांकन के लिए खरीदी जाएगी नई रोवर मशीन,रतलाम में रक्षाबंधन से पहले चाइनीज और नायलॉन मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई,पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस,रतलाम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘आजीविका राखी मेला-2026’ का हुआ भव्य शुभारंभ,सांदीपनि विद्यालय, कॉलेज और आईटीआई के नवीन भवनों का कलेक्टर और विधायक ने किया निरीक्षण,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर: रतलाम में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 26 में से अधिकतर शिकायतों का मौक़े पर समाधान,बाबा रामदेव तीर्थयात्रियों का सम्मान: लायंस क्लब रतलाम क्लासिक ने बांटी उपयोगी किट,रतलाम रेलवे मंडल की सतर्कता: ट्रेन 19020 से सुरक्षित मिला 16 वर्षीय किशोर, RPF को सौंपा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण