- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम रेलवे मंडल की सतर्कता: ट्रेन 19020 से सुरक्षित मिला 16 वर्षीय किशोर, RPF को सौंपा
रतलाम, 22 अगस्त:
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलकर्मियों की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक 16 वर्षीय किशोर को सुरक्षित बचाकर रेल सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को गाड़ी संख्या 19020 के जनरल कोच में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सी.टी.आई. रतलाम, श्री विनोद कुमार की नजर एक 16 वर्षीय किशोर पर पड़ी। संदेह होने पर जब उससे बातचीत की गई, तो पता चला कि वह अपने घर से बिना बताए निकल आया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी ने तुरंत सी.एम.ई. (कंट्रोल)/रतलाम को इसकी सूचना दी। इसके बाद किशोर को सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरपीएफ (RPF) को सौंप दिया गया।
आरपीएफ द्वारा नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने पर परिजनों ने बताया कि लड़का बिना बताए घर से चला गया था और उसकी गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया पर भी जारी की गई थी। रेलकर्मी की समय पर दिखाई गई सजगता और तत्परता के कारण किशोर को सुरक्षित संरक्षण मिल सका है। रतलाम मंडल ने अपने यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










