- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
रतलाम। रतलाम-झाबुआ क्षेत्र के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत शरद जोशी के पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्व. जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सांसद भूरिया ने स्व. शरद जोशी के पुत्रों—अभिजीत और ईशान—को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जोशी जी न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार थे, बल्कि अपने निडर और निर्भीक लेखन के लिए जाने जाते थे। उनका इस तरह अचानक चले जाना पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति और अत्यंत पीड़ादायक है।
इस अवसर पर भूरिया के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, राजीव रावत, दिनेश शर्मा (एडवोकेट) और सादिक लाला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार शर्मा और भेरूलाल टाक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।










