- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में सावन के अंतिम सोमवार पर निकली गढ़ कैलाश की भव्य शाही सवारी, कलेक्टर और एसपी ने पालकी उठाकर किया शुभारंभ
रतलाम (विशेष प्रतिनिधि): सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर शहर में गढ़ कैलाश सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान गढ़ कैलाश की भव्य शाही सवारी बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। सवारी का विधिवत शुभारंभ गढ़ कैलाश मंदिर से हुआ, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर नगर भ्रमण के लिए पालकी को रवाना किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में रतलाम कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने गढ़ कैलाश मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिले में सुख, शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की। आरती और पूजन के पश्चात कलेक्टर और एसपी ने भगवान गढ़ कैलाश की पालकी का पूजन किया।
श्रद्धा और भक्ति के इस समागम में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने स्वयं पालकी को अपने कंधों पर उठाकर कुछ दूरी तक यात्रा में सहभागिता निभाई।
शाही सवारी में संपूर्ण रतलाम शहर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सवारी के दौरान ढोल-नगाड़ों और जयकारों की गूंज के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, गढ़ कैलाश मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे ।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










