Skip to main content

रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के,मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम में लगेगा गारमेंट और डेनिम उद्योग: 1200 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, जनवरी से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण,रतलाम मंडल होकर चलने वाली उदयपुर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत,हुनर से होगा देश का नवनिर्माण: पीएम विश्वकर्मा एडवांस ट्रेनिंग सेंटर में आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित,सफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,रतलाम में 09 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में मिलेगा नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका,इंदौर- (खड़ की) स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, सितंबर भर मिलेगी सुविधा,कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन,रतलाम जिले के विभिन्न कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं आमजन की समस्याएं

मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत

मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश
 |  न्यूज़ डेस्क

अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत की अध्यक्षता में जिले के मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी एवं नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण हितैषी मिट्टी की मूर्तियों के निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।



अपर कलेक्टर श्री रावत ने कहा कि मूर्ति निर्माण में पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) अथवा किसी भी प्रकार की रासायनिक सामग्री का उपयोग नहीं किया जाए। अधिक से अधिक मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किया जाए, क्योंकि मिट्टी से निर्मित मूर्तियां पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और विसर्जन के बाद पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालती हैं।



उन्होंने कहा कि जिले में जो कलाकार बड़ी से बड़ी मिट्टी की प्रतिमा का निर्माण करेंगे, ऐसे सभी मूर्तिकारों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मूर्तिकारों से अपील की कि वे ऐसी प्रतिमाओं का निर्माण करें, जिन्हें पूरी तरह मिट्टी से ही तैयार किया जा सके। बड़ी प्रतिमाओं के निर्माण में पीओपी अथवा अन्य सामग्री के उपयोग की आवश्यकता पड़ने की स्थिति से बचने के लिए प्रतिमाओं का आकार निर्धारित सीमा में रखा जाए।



अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मूर्ति निर्माण की अनुमति प्रदान करते समय संबंधित एसडीएम प्रतिमा के आकार का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे तथा अनुमति में प्रतिमा की निर्धारित साइज का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। साथ ही मिट्टी की मूर्तियों के निर्माण एवं उपयोग के लिए जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में समाजसेवियों, जागरूक नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।



बैठक में मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए एक ही स्थान निर्धारित किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं व्यवस्थित मूर्ति विसर्जन को लेकर प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित, श्री गोविंद काकाणी, जन अभियान परिषद के श्री रत्नेश विजयवर्गी सहित जिले के मूर्तिकार उपस्थित रहे। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। भीलवाड़ा का प्रसिद्ध एलएनजी (LNG) ग्रुप रतलाम में गारमेंटिंग और डेनिम जींस निर्माण के दो बड़े प्लांट शुरू करने जा रहा है। इन संयंत्रों में लगभग 1200 ट्रेंड मजदूरों की आवश्यकता होगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में 09 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में मिलेगा नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ट्रेन संख्या 09324 (इंदौर - खड़ की स्पेशल): यह ट्रेन अब 02 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक अपने निर्धारित दिनों में संचालित होती रहेगी। ट्रेन संख्या 09323 (खड़ की - इंदौर स्पेशल): वापसी मार्ग की यह ट्रेन 03 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक सेवाएं प्रदान करेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकेंद्रीकृत केंद्रों पर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम (RTM NEWS TODAY): अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष, पूर्व जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य व प्रख्यात समाजसेवी सुनील जैन का जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके पुत्र पद्मेश जैन, पुत्री पुलकित जैन तहसीलदार एडवोकेट श्रेयांश जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रियों के लिए राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, 1 सितंबर से बुकिंग शुरू .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम नगर निगम सभागृह में आयोजित एक विशेष समारोह में सोमवार (31 अगस्त) को नव-नियुक्त 8 एल्डरमेन (नाम निर्दिष्ट पार्षदों) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद की शपथ ग्रहण कराई। .

रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के,मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम में लगेगा गारमेंट और डेनिम उद्योग: 1200 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, जनवरी से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण,रतलाम मंडल होकर चलने वाली उदयपुर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"