Skip to main content

मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल: भगवंती कुंवर राठौड़ का हुआ नेत्रदान, दो लोगों की जिंदगी में फैलेगा उजाला,साहित्यकार राठौर की माताजी का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार,सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने साई टीले पर मनाया उत्साह और अपनत्व का उत्सव,पौधारोपण कर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान: कस्तूरबा नगर व महाराजा रतनसिंह मार्ग डिवाइडर पर महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे,बैरसिया में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के वृहद जनकल्याण शिविर एवं ‘उद्यम संवाद’ में शामिल हुए प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप,अखिल रेल हिंदी वाक् एवं टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में रतलाम मंडल का शानदार प्रदर्शन,त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े,रतलाम में एक पुरुष और दो महिलाओं ने लिया देहदान का संकल्प, मेडिकल छात्रों को मिलेगा अध्ययन का संबल,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम 13 सितंबर को हर्षोल्लास से मनाएगा श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व,नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया

सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने साई टीले पर मनाया उत्साह और अपनत्व का उत्सव

सात पत्थरों से सजी एक छोटी-सी श्रृंखला, हाथ में गेंद और उसे फिर से जोड़ने की चुनौती सितोलिया यानी सात पत्थरों का यह पारंपरिक देसी खेल कभी मालवा के गली-मोहल्लों की रौनक हुआ करता था। खेल सरल है, लेकिन इसमें छिपा रोमांच, टीम भावना और उत्साह इसे आज भी उतना ही आनंददायक बनाता है।
 |  न्यूज़ डेस्क

सात पत्थरों से सजी एक छोटी-सी श्रृंखला, हाथ में गेंद और उसे फिर से जोड़ने की चुनौती सितोलिया यानी सात पत्थरों का यह पारंपरिक देसी खेल कभी मालवा के गली-मोहल्लों की रौनक हुआ करता था। खेल सरल है, लेकिन इसमें छिपा रोमांच, टीम भावना और उत्साह इसे आज भी उतना ही आनंददायक बनाता है।

इसी आनंद और उत्साह को उत्सव का रूप देने के उद्देश्य से सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने धामनोद स्थित साई टीला पर पिकनिक का आयोजन किया। विशेष रूप से नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए यह अवसर केवल पिकनिक नहीं, बल्कि एक-दूसरे को जानने, नए मित्र बनाने और महाविद्यालयीन जीवन की शुरुआती स्मृतियों को संजोने का अवसर बन गया।

सितोलिया के खेल में एक टीम गेंद से सात पत्थरों की बनाई श्रृंखला को गिराती है और फिर गेंद से बचते हुए पूरी टीम मिलकर उन्हें दोबारा जमाने का प्रयास करती है। वहीं दूसरी टीम गेंद से खिलाड़ियों को रोकने और उन्हें आउट करने की कोशिश करती है। देखते ही देखते मैदान में दौड़ते कदम, गेंद की आवाज, साथियों की पुकार और जीत के लिए बढ़ता उत्साह वातावरण को रोमांच से भर देते हैं।

इस आयोजन की सबसे आत्मीय बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी इस पारंपरिक खेल में भाग लिया। खेलते हुए शिक्षकों के चेहरे पर जैसे वर्षों पुराना बचपन लौट आया। उनके लिए यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि उन दिनों की स्मृतियों में पुनः प्रवेश करने जैसा अनुभव था, जब गली-मोहल्लों में ऐसे ही खेल बच्चों के उत्साह और सामूहिक आनंद का केंद्र हुआ करते थे।

दस टीमों के बीच आयोजित इस रोमांचक टूर्नामेंट में *टीम हर्षिता* ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि *टीम प्रियंका* उपविजेता रही। हालांकि मैदान में जीत और हार का निर्णय हुआ, लेकिन आयोजन की वास्तविक जीत उस सामूहिक उल्लास में दिखाई दी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।

सितोलिया के बहाने विद्यार्थियों ने केवल एक पारंपरिक खेल नहीं खेला, बल्कि मालवा की उस सांस्कृतिक स्मृति को भी महसूस किया, जो कभी हमारे आसपास के जीवन का सहज हिस्सा हुआ करती थी। गेंद, सात पत्थरों और दौड़ते कदमों के बीच नवागंतुक विद्यार्थियों ने महाविद्यालय जीवन की अपनी शुरुआती यादों को संजोया, नए दोस्त बनाए और आपसी मेल-मिलाप को एक नई आत्मीयता दी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। दीनदयाल नगर निवासी भगवंती कुंवर राठौड़ के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने एक अनुकरणीय और प्रेरणादायी पहल करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके इस फैसले से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन को नई रोशनी मिल सकेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं जनवादी लेखक संघ, रतलाम के सचिव रणजीत सिंह राठौर की माताजी श्रीमती भगवंती कुंवर राठौर का देहावसान हो गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सात पत्थरों से सजी एक छोटी-सी श्रृंखला, हाथ में गेंद और उसे फिर से जोड़ने की चुनौती सितोलिया यानी सात पत्थरों का यह पारंपरिक देसी खेल कभी मालवा के गली-मोहल्लों की रौनक हुआ करता था। खेल सरल है, लेकिन इसमें छिपा रोमांच, टीम भावना और उत्साह इसे आज भी उतना ही आनंददायक बनाता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा नगर तथा महाराजा रतनसिंह मार्ग स्थित डिवाइडर पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
बैरसिया में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के वृहद जनकल्याण शिविर एवं ‘उद्यम संवाद’ में शामिल हुए प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अखिल रेल हिंदी वाक् एवं टिप्पण-प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
आईआरसीटीसी वेबसाइट और पीआरएस काउंटरों पर बुकिंग शुरू ब्लॉक के कारण उधना-हसनपुर रोड स्पेशल अब सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनीता मुथा ने संकल्पकर्ताओं को सौंपे पहचान-पत्र नेत्रदान, त्वचा दान और देहदान से पर्यावरण और चिकित्सा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा योगदान: गोविंद काकानी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा इस वर्ष श्रावणी उपाकर्म, यज्ञोपवीत परिवर्तन और रक्षाबंधन का महापर्व आगामी 13 सितंबर (रविवार) को हस्त नक्षत्र के शुभ योग में बड़े ही धूमधाम एवं सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन समाज की पूर्णेश्वर महादेव स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित होगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया कलेक्टर ने की जिले के नगरीय निकायों के विकास कार्यों और योजनाओं की गहन समीक्षा .

मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल: भगवंती कुंवर राठौड़ का हुआ नेत्रदान, दो लोगों की जिंदगी में फैलेगा उजाला,साहित्यकार राठौर की माताजी का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार,सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने साई टीले पर मनाया उत्साह और अपनत्व का उत्सव,पौधारोपण कर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान: कस्तूरबा नगर व महाराजा रतनसिंह मार्ग डिवाइडर पर महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे,बैरसिया में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के वृहद जनकल्याण शिविर एवं ‘उद्यम संवाद’ में शामिल हुए प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप,अखिल रेल हिंदी वाक् एवं टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में रतलाम मंडल का शानदार प्रदर्शन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव