- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
साहित्यकार राठौर की माताजी का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं जनवादी लेखक संघ, रतलाम के सचिव रणजीत सिंह राठौर की माताजी श्रीमती भगवंती कुंवर राठौर का देहावसान हो गया।
शनिवार को उनके निवास स्थान दीनदयाल नगर से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। मुक्तिधाम पर उनके पुत्र रणजीत सिंह व विक्रम सिंह, पौत्र युगांतर सिंह व एकांत सिंह राठौड़ तथा प्रपौत्र युवराज सिंह व कुलदीप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार के पश्चात मुक्तिधाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रतन चौहान, पूर्व ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जनवादी लेखक संघ के आशीष दशोत्तर, शिक्षा विभाग के त्रिभुवनेश भारद्वाज, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एम. एल. नगावत, पी.टी.आई. यूनियन के आर.सी. तिवारी, प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के कीर्ति कुमार शर्मा, शिक्षक सांस्कृतिक मंच के श्याम सुंदर भाटी, राजपूत समाज चारभुजा नाथ के भारत सिंह सिसोदिया, बीएमएस के अजय कटारिया, विनोद झालानी, दुर्गेश सुरोलिया तथा राजपूत नवयुवक मंडल के चरण सिंह यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।









