- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
गणेश चतुर्थी पर ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा
रतलाम। 14 सितम्बर 26 सोमवार से प्रारंभ हो रहे बारह दिवसीय गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पेलेस रोड द्वारा भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जाएगा,
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर मंदिर पर सुंदर लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, टेंट डेकोरेशन कीया जाकर , गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री चिंताहरण गणपति जी भगवान को स्वर्ण बरक का चोला चढ़ाया जाकर दोपहर 12 बजे महाआरती कर 11,000 लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण की जाएगी
श्री नागल ने बताया कि मंदिर पर प्रतिदिन रात्रि 08 बजे महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया जाकर समाज सेवीयो का मान सम्मान किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट समिति के जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, पं अमित रावल, अमित सिंह देवड़ा, मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह, रत्ना पाल, सारिका व्यास, राहुल शर्मा, मनिष सोलंकी, श्रेयांश मोदी, दक्ष चुंडावत, राजवीर सिंह राठौर, गगन शर्मा, यश तिवारी, ऋषभ जैन, जय बैरागी युवराज मेहता, गोलु देवड़ा, हेमंत ठाकुर आदि द्वारा नगर के सभी भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन रात्रि आरती, प्रसादी में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें













