Skip to main content

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व,इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण,गणेश चतुर्थी पर ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा,12/09/2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया,लायंस क्लब समर्पण ने किया पौधारोपण, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड,पुरी एवं भुवनेश्वर स्टेशन पर ट्रेनों के समय में संशोधन,‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का श्रीगणेश दीपप्रज्‍ज्‍वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्‍यता से करें- चेतन्य काश्‍यप वीडियों कान्‍फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आ,छात्रों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का दिया प्रशिक्षण।,मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल: भगवंती कुंवर राठौड़ का हुआ नेत्रदान, दो लोगों की जिंदगी में फैलेगा उजाला,साहित्यकार राठौर की माताजी का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

छात्रों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का दिया प्रशिक्षण।

लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय 'आदर्श विद्यालय' में एक विशेष और प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय 'आदर्श विद्यालय' में एक विशेष और प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री योगेश जाट थे, जिन्होंने बच्चों को मिट्टी को आकार देने और उससे सुंदर व मनमोहक गणेश प्रतिमाएं तैयार करने की सरल एवं रचनात्मक तकनीक सिखाई।
कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्वयं सुंदर मिट्टी के गणेश जी बनाए। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और त्योहारों के वास्तविक महत्व से जोड़ना था।

इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन वीणा छाजेड़ ने बच्चों व उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि— "हमें हमारी परंपराओं का पालन करते हुए प्रकृति का संतुलन बनाए रखना चाहिए। प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। जब बच्चे स्वयं अपने हाथों से मूर्ति बनाकर उसकी पूजा-अर्चना करेंगे, तो उन्हें आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। साथ ही, इन मूर्तियों का विसर्जन किसी नदी या जलस्रोत में करने के बजाय घर के बगीचे अथवा गमले में ही किया जाना चाहिए, जिससे मिट्टी पुनः प्रकृति में मिल सके और पर्यावरण सुरक्षित रहे।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें उच्च नैतिक संस्कारों का बीजारोपण भी करती हैं।
इस अवसर पर झोन चेयरपर्सन अनीता झालीवाल नें बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मिट्टी से जुड़ना हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ना है ऐसी गतिविधियां आपके अंदर कला,संस्कार और आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।
कार्यशाला के अंत में क्लब की ओर से उपस्थित सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नाश्ता करवाया गया। अंत में आभार क्लब सचिव लायन कुसुम चाहर द्वारा माना गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब रतलाम समर्पण की पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:झोन चेयरपर्सन:लायन अनीता झालीवाल,सचिव: लायन कुसुम चाहर,कोषाध्यक्ष: लायन नीलम राठौर,लायन अर्चना अग्रवाल, लायन विनीता नागोरिया, लायन भारती उपाध्याय, लायन सविता तिवारी एवं लायन लीना अग्रवाल शामिल थीं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 14 सितम्बर 26 सोमवार से प्रारंभ हो रहे बारह दिवसीय गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पेलेस रोड द्वारा भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जाएगा, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/09/2026 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब समर्पण ने किया पौधारोपण, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का श्रीगणेश दीपप्रज्‍ज्‍वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्‍यता से करें- चेतन्य काश्‍यप वीडियों कान्‍फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आवश्‍यक निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय 'आदर्श विद्यालय' में एक विशेष और प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। दीनदयाल नगर निवासी भगवंती कुंवर राठौड़ के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने एक अनुकरणीय और प्रेरणादायी पहल करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके इस फैसले से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन को नई रोशनी मिल सकेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं जनवादी लेखक संघ, रतलाम के सचिव रणजीत सिंह राठौर की माताजी श्रीमती भगवंती कुंवर राठौर का देहावसान हो गया। .