Skip to main content

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व,इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण,गणेश चतुर्थी पर ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा,12/09/2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया,लायंस क्लब समर्पण ने किया पौधारोपण, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड,पुरी एवं भुवनेश्वर स्टेशन पर ट्रेनों के समय में संशोधन,‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का श्रीगणेश दीपप्रज्‍ज्‍वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्‍यता से करें- चेतन्य काश्‍यप वीडियों कान्‍फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आ,छात्रों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का दिया प्रशिक्षण।,मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल: भगवंती कुंवर राठौड़ का हुआ नेत्रदान, दो लोगों की जिंदगी में फैलेगा उजाला,साहित्यकार राठौर की माताजी का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का श्रीगणेश दीपप्रज्‍ज्‍वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्‍यता से करें- चेतन्य काश्‍यप वीडियों कान्‍फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आवश्‍यक निर्देश

‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का श्रीगणेश दीपप्रज्‍ज्‍वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्‍यता से करें- चेतन्य काश्‍यप वीडियों कान्‍फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आवश्‍यक निर्देश
 |  न्यूज़ डेस्क

भोपाल जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी 17 सितम्‍बर को दीप प्रज्‍ज्‍वलन और आकर्षक रंगारंग रोशनी के साथ ‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का भव्‍य शुभारंभ करें। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्‍थानों एवं चौराहों को दीयों से प्रकाशित करें। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म स्‍थान बडनगर (गुजरात) से आने वाली यात्रा की अगवानी बड़े उत्‍साह और उमंग से होना चाहिए।
उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितम्‍बर से 17 अक्‍टूबर तक संपूर्ण देश और प्रदेश के साथ-साथ भोपाल जिले में भी सेवा संकल्‍प अभियान चलाया जायेगा।
उन्‍होंने कहा कि प्रमुख प्रोजेक्‍ट जैसे मेट्रो रेल और महत्‍वपूर्ण योजना स्‍थलों और ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक इमारतें जैसे राजभवन, मिन्‍टों हॉल, इंदिरा विधानभवन, वल्‍लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्‍याचल और झीलों-तालाबों के आस-पास के इलाके रोशनी से जगमग होना चाहिए। एमएसएमई मंत्री ने ‘सेवा संकल्‍प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और सेवा प्रकल्‍पों तथा नोडल अधिकारियों की जानकारी साझा की। अभियान के तहत कुल 13 राष्‍ट्रव्‍यापी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
इस वीडियों कान्‍फ्रेंसिंग का संचालन कलेक्‍टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा कर रहे थे। जबकि प्रजेन्‍टेशन जिला पंचायत सीईओं सुश्री इला तिवारी ने किया। इसमें सांसद आलोक शर्मा, विधायक सर्वश्री भगवानदास सबनानी एवं विष्‍णु खत्री के अलावा महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिला अध्‍यक्ष रवीन्‍द्र यती, जिला पंचायत अध्‍यक्ष और जनपद पंचायत अध्‍यक्षों ने सहभागिता की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत जिला चिकित्सालय को सौंपे 26 चिकित्सीय उपकरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 14 सितम्बर 26 सोमवार से प्रारंभ हो रहे बारह दिवसीय गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पेलेस रोड द्वारा भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जाएगा, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/09/2026 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब समर्पण ने किया पौधारोपण, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
‘सेवा संकल्‍प अभियान’ का श्रीगणेश दीपप्रज्‍ज्‍वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्‍यता से करें- चेतन्य काश्‍यप वीडियों कान्‍फ्रेंस में तैयारियों की समीक्षा के साथ दिए आवश्‍यक निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय 'आदर्श विद्यालय' में एक विशेष और प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। दीनदयाल नगर निवासी भगवंती कुंवर राठौड़ के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने एक अनुकरणीय और प्रेरणादायी पहल करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके इस फैसले से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन को नई रोशनी मिल सकेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं जनवादी लेखक संघ, रतलाम के सचिव रणजीत सिंह राठौर की माताजी श्रीमती भगवंती कुंवर राठौर का देहावसान हो गया। .