Skip to main content

सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प,वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन,रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन,हिंदी पखवाड़ा: इंदौर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के संदेशों का वाचन, राजभाषा के प्रयोग का लिया संकल्प,रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में गंदगी करने पर अब लगेगा 1,000 रुपये का जुर्माना स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया गया,जनवादी लेखक संघ का राज्य सम्मेलन 20 सितंबर को देशभर के साहित्यकार आएंगे,वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आशीर्वाद संग मनाया गया पीएम मोदी का जन्मोत्सव नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि, नमो ग्रुप फाउंडेशन का आयोजन,सेवा संकल्प अभियान-2026’’ के तहत नगर निगम में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया,भाजपा ने एक लाख दीप प्रज्जवलित कर मोदीजी को दी जन्मदिन की शुभकामना

रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन*

“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने रेलवे स्कूल में विद्यार्थियों से
संवाद कर स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की


पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी एवं जागरूकता
बढ़ाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही
सेवा अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की
थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है। अभियान के
अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, ट्रैक, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों,
कार्यशालाओं, डिपो, रेलवे चिकित्सालयों, विद्यालयों सहित विभिन्न रेलवे
परिसरों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में रेलवे
कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों, विद्यार्थियों, परिवारों, स्वयंसेवी
संस्थाओं एवं स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने रेलवे स्कूल में
विद्यार्थियों से संवाद कर स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की तथा उन्हें
स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित
किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित
करते हुए कहा कि स्वच्छता एक सतत् प्रक्रिया है जिसमें केवल किसी एक
व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक
की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं
आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति
जागरूक करने का आह्वान किया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान स्वच्छता लक्षित इकाइयों
एवं कचरा संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उनका समयबद्ध रूप से कायाकल्प
किया जाएगा। ऐसे स्थानों की सफाई के साथ उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा
आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता संदेश एवं सेल्फी प्वाइंट विकसित किए
जाएंगे। रेलवे परिसरों में स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों के अंतर्गत
प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल, टिकट काउंटर,
सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन के कोच एवं शौचालय, ट्रैक एवं यार्ड, रेलवे
कॉलोनियां, कार्यालय, कार्यशालाएं, डिपो, चिकित्सालय एवं विद्यालयों में
विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
17 एवं 18 सितम्बर को ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ के अंतर्गत
रेलवे विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को
स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता शपथ,
स्वच्छता संबंधी संवाद, निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं चित्रकला
प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को रेलवे की ठोस अपशिष्ट
प्रबंधन सुविधाओं, बायोगैस प्लांट, इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, कोच
वॉशिंग लाइन एवं वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट आदि का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया
जाएगा।
19 एवं 20 सितम्बर को स्वच्छता लक्षित इकाइयों एवं कचरा संवेदनशील
स्थानों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे परिसरों में
चिन्हित कठिन एवं गंदे स्थानों से कचरे का निस्तारण कर उन्हें स्वच्छ एवं
उपयोगी बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन परिसरों में स्वच्छता के प्रति
यात्रियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक गतिविधियां
की जाएंगी।
21 एवं 22 सितम्बर को ‘स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ रेलगाड़ी’ के अंतर्गत
स्टेशनों तथा ट्रेनों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख
स्टेशनों पर सफाई मशीनों, उपकरणों एवं सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा
उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। प्लेटफॉर्म, फुट
ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, नालियों एवं शौचालयों की गहन सफाई के साथ सूखे
एवं गीले कचरे के पृथक्करण पर जोर दिया जाएगा। ट्रेनों में कोच के अंदर
एवं बाहर, शौचालयों, लिनेन तथा पैंट्री कार की स्वच्छता की विशेष जांच की
जाएगी।
23 एवं 24 सितम्बर को जनभागीदारी के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
नियम-2026, कचरे के चार-स्तरीय पृथक्करण, कम्पोस्टिंग तथा सिंगल यूज
प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जागरूकता, होम कम्पोस्टिंग तथा बायो-कम्पोस्ट
सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टेशन परिसर में कपड़े के थैलों के
उपयोग तथा प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया
जाएगा।
25 एवं 26 सितम्बर को ‘स्वच्छता के लिए खेल एवं कार्यक्रमोत्तर स्वच्छता’
के अंतर्गत खेल गतिविधियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विरासत एवं अधिक यात्री
आवागमन वाले पर्यटन एवं तीर्थस्थल रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं
जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
28 एवं 29 सितम्बर को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के अंतर्गत रेलवे में
उत्पन्न अनुपयोगी सामग्री एवं स्क्रैप के रचनात्मक उपयोग को बढ़ावा दिया
जाएगा। ‘कबाड़ से जुगाड़’ एवं ‘कबाड़ से कला’ के माध्यम से पुराने
सिग्नलिंग उपकरण, कोच के अनुपयोगी हिस्सों, धातु स्क्रैप आदि से उपयोगी
वस्तुएं एवं कलात्मक संरचनाएं तैयार करने के साथ प्लास्टिक रीसाइक्लिंग
तथा RRR प्रकार के संग्रहण केंद्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
30 सितम्बर को ‘सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किया
जाएगा। इसमें सफाई कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच,
व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने तथा पात्र
कर्मियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में
गतिविधियां की जाएंगी। स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई मित्रों एवं
स्वच्छाग्रहियों का सम्मान भी किया जाएगा।
1 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत रेलवे
स्टेशनों, यार्ड, कॉलोनियों एवं ट्रैक किनारे के क्षेत्रों में सामूहिक
श्रमदान एवं प्लॉगिंग अभियान आयोजित किया जाएगा। इसमें रेलवे कर्मचारी,
रेल सुरक्षा बल, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन एवं आमजन
भाग लेंगे। यात्रियों से भी ‘मेरी सीट मेरा डिब्बा’ संदेश के माध्यम से
ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की जाएगी।
2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे
कॉलोनियों में ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ संदेश के साथ प्रभात फेरी एवं
स्वच्छता रथ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने
वाले स्टेशनों, इकाइयों, ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्‍टाफ टीमों एवं
स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा तथा स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी।
चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाइयों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत
पौधरोपण भी किया जाएगा।
3 से 5 अक्टूबर तक प्रमुख एवं अधिक यात्री आवागमन वाले स्थानों पर तीन
दिवसीय गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्लेटफॉर्म, फुट ओवर
ब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया
एवं पार्किंग स्थलों की डीप स्क्रबिंग एवं प्रेशर वॉशिंग की जाएगी।
सार्वजनिक शौचालयों, नालियों, डस्टबिन, प्रतीक्षालयों, रिटायरिंग रूम,
रनिंग रूम तथा कार्यालय परिसरों की भी गहन सफाई की जाएगी। जहां उपलब्ध
हों, वहां स्क्रबर-ड्रायर, हाई प्रेशर जेट वॉशर एवं अन्य यांत्रिक
उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।
6 से 8 अक्टूबर तक ट्रैक किनारे एवं पुराने कचरा स्थलों की सफाई पर विशेष
ध्यान दिया जाएगा। ट्रैक किनारे जमा कचरे, प्लास्टिक एवं स्क्रैप को
हटाने, झाड़ियों एवं अनुपयोगी सामग्री की सफाई तथा चिन्हित पुराने कचरा
स्थलों का पूर्ण रूप से कायाकल्प करने की कार्रवाई की जाएगी। एकत्रित
कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग श्रेणियों में पृथक कर अधिकृत एजेंसियों के
माध्यम से उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
9 एवं 10 अक्टूबर को अनधिकृत पोस्टर, बैनर तथा पान-गुटखा के दागों के
विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्टेशनों, फुट ओवर ब्रिज, सबवे,
दीवारों एवं रेलवे कॉलोनियों से अनधिकृत पोस्टर एवं बैनर हटाए जाएंगे तथा
पान-गुटखा के दाग एवं अन्य गंदगी वाले स्थानों की विशेष सफाई की जाएगी।
साफ किए गए स्थानों पर स्वच्छता संबंधी संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे।
11 से 15 अक्टूबर तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुपालन पर विशेष
जोर रहेगा। रेलवे कर्मचारियों, ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्‍टाफ, पैंट्री एवं
कैटरिंग स्टाफ, स्टेशन वेंडरों तथा ठेकेदारों को कचरे के पृथक्करण एवं
निस्तारण संबंधी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्टेशनों,
ट्रेनों, पैंट्री एवं कॉलोनियों में गीला, सूखा, सैनिटरी एवं विशेष
देखभाल वाले कचरे के चार-स्तरीय पृथक्करण की व्यवस्था की समीक्षा की
जाएगी। रेलवे इकाइयों को बलक वेस्‍ट जनरेटर के रूप में चिन्हित एवं
पंजीकृत करने तथा उपलब्ध अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं की मैपिंग पर भी
कार्य किया जाएगा। अभियान के समापन पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना
एवं अनुपालन स्थिति तैयार की जाएगी।
इस अभियान के माध्यम से रतलाम मंडल में स्वच्छता को केवल एक अभियान तक
सीमित न रखते हुए निरंतर स्वच्छता, कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन,
जनभागीदारी और स्वच्छ पर्यावरण को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का
प्रयास किया जाएगा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने पर लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है। यह प्रावधान भारत सरकार के राजपत्र माध्यम से अधिसूचित किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आशीर्वाद संग मनाया गया पीएम मोदी का जन्मोत्सव नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि, नमो ग्रुप फाउंडेशन का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
‘‘सेवा संकल्प अभियान-2026’’ के तहत नगर निगम में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर एक दान जीवन के लिए 57 लोगो ने किया रक्दान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर के ओसवाल नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर श्री विश्वकर्मा सुतार समाज, रतलाम द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज किया गया। अभियान के पहले दिन 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित कर जिले के 25 मंडलों में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस – बढ़नी के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। .

सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प,वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन,रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन,हिंदी पखवाड़ा: इंदौर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के संदेशों का वाचन, राजभाषा के प्रयोग का लिया संकल्प,रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में गंदगी करने पर अब लगेगा 1,000 रुपये का जुर्माना स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया गया,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध