- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प
रतलाम, 19सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में वरिष्ठ पत्रकार आशीष पाठक ने 101वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने मानव सेवा की मिसाल पेश की। दुर्लभ 'एबी नेगेटिव' रक्त समूह वाले श्री पाठक अब तक रतलाम सहित इंदौर, मुंबई, दिल्ली और दाहोद जैसे शहरों में जाकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं।
श्री पाठक ने बताया कि 1992 में मात्र 18 वर्ष की उम्र में अपनी माता के निधन के बाद उन्होंने यह संकल्प लिया था। उनकी मां की मृत्यु समय पर रक्त न मिलने के कारण हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रण लिया कि किसी अन्य व्यक्ति को रक्त के अभाव में जान न गंवानी पड़े। वर्तमान में 'पत्रिका' समाचार पत्र रतलाम के संपादक श्री पाठक ने इस अवसर पर आमजन, विशेषकर युवाओं से नियमित रक्तदान करने और बहुमूल्य जीवन बचाने की अपील की।











