Skip to main content

सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प,वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन,रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन,हिंदी पखवाड़ा: इंदौर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के संदेशों का वाचन, राजभाषा के प्रयोग का लिया संकल्प,रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में गंदगी करने पर अब लगेगा 1,000 रुपये का जुर्माना स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया गया,जनवादी लेखक संघ का राज्य सम्मेलन 20 सितंबर को देशभर के साहित्यकार आएंगे,वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आशीर्वाद संग मनाया गया पीएम मोदी का जन्मोत्सव नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि, नमो ग्रुप फाउंडेशन का आयोजन,सेवा संकल्प अभियान-2026’’ के तहत नगर निगम में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया,भाजपा ने एक लाख दीप प्रज्जवलित कर मोदीजी को दी जन्मदिन की शुभकामना

वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन
 |  न्यूज़ डेस्क

वार्ड क्रमांक 16 स्थित कलीमी कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की बाउण्ड्रीवॉल, सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व राजेन्द्र नगर उद्यान के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि कलीमी कॉलोनी पानी की टंकी की बाउण्ड्रीवॉल 22 लाख, सीमेन्ट कांक्रीट सड़ 9 लाख व राजेन्द्र उद्यान का सौन्दर्यीकरण 3 लाख की लागत से किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही हमें विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। वर्तमान निगम परिषद ने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में 12 वर्षो के विकास कार्य करवाये है जो ऐतिहासिक कार्य है।
भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर इतिहास रचा है जो प्रशंसनीय है, आगे भी ओर विकास कार्य किये जायेंगे।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि नागरिकों से किये वादे को निगम परिषद पुरी निष्ठा एवं लगन से पुरा कर रही है निरंतर विकास कार्याे से रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आने लगा है।
स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक ने वार्ड में हुए विकास कार्य पर प्रकाश डालते हुए केबिनेट मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काष्यप और महापौर प्रहलाद जी पटेल का आभार माना कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया व आभार वार्ड संयोजक वरुण राठौड़ ने माना।
इस अवसर पर पार्षद परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, कलीमी कॉलोनी बुथ अध्यक्ष सिराज हांडा, बुथ महामंत्री ताहिर बादशाह और कॉलोनी के वरिष्ठ एवं गण मान्य नागरिक, बोहरा समाज की महिलाएं और समाजजन उपस्थित थे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने पर लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है। यह प्रावधान भारत सरकार के राजपत्र माध्यम से अधिसूचित किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आशीर्वाद संग मनाया गया पीएम मोदी का जन्मोत्सव नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि, नमो ग्रुप फाउंडेशन का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
‘‘सेवा संकल्प अभियान-2026’’ के तहत नगर निगम में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर एक दान जीवन के लिए 57 लोगो ने किया रक्दान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर के ओसवाल नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर श्री विश्वकर्मा सुतार समाज, रतलाम द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज किया गया। अभियान के पहले दिन 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित कर जिले के 25 मंडलों में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस – बढ़नी के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। .

सेवा संकल्प अभियान: आशीष पाठक ने 101वीं बार किया रक्तदान, मां की स्मृति में लिया था जीवन रक्षा का संकल्प,वार्ड 16 में होंगे 34 लाख के विकास कार्य महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन,रतलाम मंडल पर 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन,हिंदी पखवाड़ा: इंदौर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के संदेशों का वाचन, राजभाषा के प्रयोग का लिया संकल्प,रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में गंदगी करने पर अब लगेगा 1,000 रुपये का जुर्माना स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया गया,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध