- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में स्वर्गीय हेमराज शर्मा की स्मृति में श्मशान स्थल पर अंतिम यात्रा सामग्री भेंट
रतलाम। शास्त्रों में दान और लोककल्याण की परंपरा का निर्वहन करते हुए रतलाम के शर्मा परिवार ने एक सराहनीय पहल की है। श्राद्ध पक्ष के शुभारंभ से पूर्व, दीपक शर्मा ने अपने स्वर्गीय पिता हेमराज जी शर्मा की पावन स्मृति में भक्तन की बावड़ी स्थित श्मशान स्थल पर अंतिम यात्रा में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भेंट की।
इस अवसर पर स्व. हेमराज शर्मा की धर्मपत्नी कुसुम शर्मा, पौत्री लतिका शर्मा, पौत्र रौनक शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी की गरिमामयी उपस्थिति में यह समस्त सामग्री श्मशान प्रबंध समिति के सदस्य मनोज बोरवाल को सुपुर्द की गई।
परिवारजनों ने इस अवसर पर कहा कि अपने पूर्वजों और दिवंगत परिजनों की याद में समाजहित के कार्य करना न केवल जन उपयोगी साबित होता है, बल्कि उनकी स्मृतियों को भी सदैव के लिए जीवंत बनाए रखता है।










