Skip to main content

कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर - कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर,आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार,मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता ही रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य: प्रितेश गादिया,रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता,स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं विश्व पर्यटन दिवस पर रतलाम मंडल में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण,झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित,महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सेवाओं से ही संभव है सर्वांगीण विकास: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे,विकसित भारत @2047 थीम पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की फाल्गुनी दुबे प्रथम

आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार

आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार
 |  न्यूज़ डेस्क

विशेष संवाददाता | रतलाम
‘आंगन मिलन उत्सव’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) कैबिनेट मंत्री व रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कुपोषित बच्चों को दिया सुपोषित आहार
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह के दौरान कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों को मंच से सुपोषित आहार वितरित किया गया तथा लाड़ली बहनों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मिलेट्स (श्रीअन्न) एवं संतुलित खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।

तीन विभागों की सेवाएं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण: काश्यप
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चैतन्य काश्यप ने कहा, "महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग जनकल्याण से सीधे जुड़े तीन प्रमुख स्तंभ हैं। इनकी पहुंच समाज के हर वर्ग तक है। यदि इन तीनों विभागों की सेवाएं बेहतर ढंग से मिलती रहें, तो समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।"

उन्होंने आगे कहा कि कई सक्षम परिवारों में भी बच्चों के सही पोषण को लेकर जानकारी का अभाव होता है। यदि लोगों को पौष्टिक व संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जाए, तो कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने मिलेट्स आधारित आहार को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।

जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
आयोजन में नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम सभापति मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर अजय कटेसरिया, एसडीएम तरुण जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जयंत कोठारी, जुबिन जैन, क्रांति जोशी, अनीता कटारिया, स्थानीय पार्षद व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री विवेक कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रविवार को मंडल कार्यालय परिसर स्थित अधिकारी विश्राम गृह गार्डन एंट्री पर स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण किया गया। .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
झांसी मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन उत्सव’ आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं व लाडली बहनों का हुआ सम्मानअलकापुरी कम्युनिटी हॉल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन उत्सव’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान देने और पढ़ाने मात्र से शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं हो जाती। शिक्षक का दायित्व इससे कहीं व्यापक है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में 26 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। .

कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर - कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर,आंगन मिलन उत्सव में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कुपोषण मुक्त बच्चों को बांटा सुपोषित आहार,मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता ही रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य: प्रितेश गादिया,रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध