- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में AGPL-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन: अग्र धुरंधर बनी विजेता, महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई एकजुटता
विशेष संवाददाता | रतलाम
अग्रवाल महासभा रतलाम के तत्वावधान तथा अग्र गौरव कपल ग्रुप के संयोजन में बिबडोद रोड स्थित टर्फ मैदान पर आयोजित ‘अग्र गौरव प्रीमियर लीग’ (AGPL-2) क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्व समापन हुआ। खेल के माध्यम से सामाजिक एकता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों—अग्र वारियर्स, अग्र सुपर एलेवन, अग्र धुरंधर, अग्र युवा चैलेंजर्स, अग्र तूफानी और अग्र टाइटंस—ने भाग लिया।
महिला और पुरुष खिलाड़ियों का साझा प्रदर्शन
टूर्नामेंट की मुख्य विशेषता महिला और पुरुष खिलाड़ियों की संयुक्त भागीदारी रही, जहां दोनों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय दिया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समाजजनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रुप सदस्य उमेश रस्सीवाला ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा व महिला सहभागिता को बढ़ाना तथा समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना था।
अग्र धुरंधर बनी चैंपियन
कड़े मुकाबले के बाद अग्र धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अग्र वॉरियर्स प्रथम रनर-अप और अग्र टाइटंस द्वितीय रनर-अप रही।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत विजेता:
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (पुरुष): प्रियांशु सुरेका
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (पुरुष): ऋषभ अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (महिला): प्रियांशी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (महिला): अलका अग्रवाल
सिक्स मशीन अवॉर्ड: प्रियांशु सुरेका
बेस्ट ड्रेस टीम: अग्र युवा चैलेंजर्स
आयोजकों ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के अंत में आयोजक अग्रवाल महासभा रतलाम एवं संयोजक अग्र गौरव कपल ग्रुप ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रायोजकों, निर्णायकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।





