- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्रीमाली ब्राह्मण समाज मनाएगा कुलदेवी महालक्ष्मी जी का जन्मोत्सव, 2 और 3 अक्टूबर को होंगे भव्य आयोजन चुनरी यात्रा, महायज्ञ और शाही सवारी से गुंजायमान होगा शहर
विशेष संवाददाता | रतलाम
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिवसीय जन्मोत्सव आगामी 2 और 3 अक्टूबर को अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया जाएगा। समाज की प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से जन्मोत्सव के भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई।
2 अक्टूबर: निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा
उत्सव के पहले दिन 2 अक्टूबर को दोपहर 4:00 बजे श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर से माता की चुनरी यात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शहर स्थित समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को चुनरी अर्पित करेगी। महिला मंडल एवं महालक्ष्मी महिला मंडल ने समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
3 अक्टूबर: हवन-पूजन, शाही सवारी और मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती
जन्मोत्सव के मुख्य दिन 3 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे:
दोपहर 2:00 बजे: सामूहिक व्रत उद्यापन करने वाले जोड़ों द्वारा महालक्ष्मी जी का यज्ञ, हवन एवं अनुष्ठान।
शाम 6:00 से 7:30 बजे: महालक्ष्मी परिसर में सामूहिक पूजन, जिसमें समाजजन अपनी कुलदेवी का अर्चन करेंगे।
शाम 7:30 बजे: बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, बग्गी और रथ के साथ माता महालक्ष्मी जी की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। यह सवारी चारों मंदिरों से होते हुए पुनः महालक्ष्मी परिसर पहुंचेगी।
रात्रि 12:00 बजे: भजन संध्या के पश्चात ठीक मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती के साथ माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में समाजजन रहे उपस्थित
प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रीति व्यास, कोषाध्यक्ष महेश कुमार ओझा, समिति सदस्य उपेंद्र ओझा, अखिलेश व्यास, अभिलाषा त्रिवेदी, पुष्पा व्यास, अखिलेश शर्मा, स्वतंत्र दशोत्तर सहित महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास, सचिव हंसा व्यास, कीर्ति व्यास, भावना व्यास एवं युवा मंच सचिव अभिषेक व्यास, रौनक व्यास, लोकेश व्यास सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा उपस्थित रहे।





