Skip to main content

सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर,संभागायुक्‍त ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश,जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*,कहानी बदलाव की: पीएमईजीपी से राहुल के छोटे कारोबार को मिली नई उड़ान, 20 हजार की आय बढ़कर हुई 80 हजार रुपये,रतलाम में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ ने वृद्धाश्रम में किया भोजन व मिष्ठान वितरण: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले—'मोदी जी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण',सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिवसीय प्रकटोत्सव शाही सवारी निकल कर रात 12:00 बजे महा आरती कर मनाया,थैलेसीमिया परिवारों को मिली नई ऊर्जा, रतलाम में शीघ्र होगी विशेष कार्यशाला: गोविंद काकानी,रतलाम अणुव्रतसमिति के तत्वाधान में अणुव्रत उदबोधन सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है जिसके तहत जिला सर्किल जेल में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया,रतलाम की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरोहर: 'सुनें सुनाएं' का गौरवशाली सफर

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम रतलाम जिला बैडमिंटन संघ एवं रतलाम मंडल खेल संघ, पश्चिम रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे अधिकारी क्लब स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया जिसमे अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के साथ पुरुष वर्ग में लकी डबल्स स्पर्धा आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं एमआईसी सदस्य तथा पार्षद भगत सिंह भदोरिया द्वारा किया गया अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा रहीं। कार्यक्रम में रतलाम मंडल खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार, मंडल खेल अधिकारी पीयूष पांडे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कैलाश सोमनाथ गायकवाड़ थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया डॉ अर्चना शर्मा ने कहा कि खेल में हार जीत मायने नहीं रखती खेलना महत्वपूर्ण है अच्छा खेलो और आगे बढ़ो मंडल रेल प्रबंधक डॉ अश्विनी कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को भगवान ने एक गुण दिया है वह गुण चाहे खेल हो या विद्या में हो जिसको जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना है उसमें मेहनत करना चाहिए तथा उच्चतम स्थान हासिल करना चाहिए व्यक्ति के जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है ।अतिथियों द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*बालक वर्ग में परिणाम:*
अंडर-11 में *वैष्णव* विजेता एवं * रिधान सोलंकी* उपविजेता रहे। अंडर-13 में *दिव्यांश त्रिवेदी* विजेता एवं *कार्तिक बैरागी* उपविजेता रहे। अंडर-15 में *रेहान खान (जावरा)* विजेता एवं *उज़ैर शाह (जावरा)* उपविजेता रहे। अंडर-17 में *आदित्य कटोड़ा* विजेता एवं *चिराग खंडा* उपविजेता रहे।

*बालिका वर्ग में परिणाम:*
अंडर-11 में *अद्विता राय* विजेता रहीं। अंडर-13 में *कश्वी पवार* विजेता एवं *अवनी सांखला* उपविजेता रहीं। अंडर-15 में *अवनी पाटीदार* विजेता एवं *अन्वी साकलेचा* उपविजेता रहीं। अंडर-17 में *अन्वी गुप्ता* विजेता एवं *काव्या सोलंकी* उपविजेता रहीं।

प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में भूमि, सुमित कटियार, संभव साँखला,मंत्रा जैन, तीर्थ अमिया पंवार, प्राचीति गेरा एवं सिद्धि साकला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लकी डबल्स स्पर्धा में संस्कार घोटा, असद खान एवं उप्पी विजेता व रमेश पिपाड़ा एवं केशव साकला उपविजेता रहे । सभी विजेता प्रतियोगियों को अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
।
प्रतियोगिता के आयोजन में रतलाम जिला बैडमिंटन संघ सचिव, आयोजन समिति तथा शटल स्पोर्ट्स अकादमी के हरिश चाँदवानी, उपाध्यक्ष अशोक पोरवाल, विम्पी छाबड़ा, रमेश पिला, विजय मालवीय, मनोज ललवानी, दीपक पुरोहित, मुकेश मेहता, जगदीश श्रीवास्तव, कौशल दास, कपिल मजावदिया एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने तथा जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित* .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ ने वृद्धाश्रम में किया भोजन व मिष्ठान वितरण: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले—'मोदी जी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
‘‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिनी महोत्सव मनाया महालक्ष्मी परिसर से प्रथम दिन बैंड बाजे और ढोल ताशा के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा शहर के समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिरों से पर गई समाज जनों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी अर्पित की महालक्ष्मी जी श्रीमाली ब्राह्मण समाज जनों की कुलदेवी है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शनिवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में थैलेसीमिया जन जागरण समिति मध्य प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं HLA कैंप का आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अणुव्रतसमिति के तत्वाधान में अणुव्रत उदबोधन सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है जिसके तहत जिला सर्किल जेल में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। किसी भी जीवंत शहर की वास्तविक आत्मा और पहचान वहां के निवासियों की रचनात्मकता और बौद्धिक चेतना से झलकती है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास कलेक्टर ने बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
योगासन, प्राणायाम और संस्कारों के साथ विद्यार्थियों को दी गई स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली की प्रेरणा प्रतिभावान छात्राओं को लेखन, पाठ्य व खाद्य सामग्री का किया गया वितरण; अन्य विद्यालयों में भी जल्द आयोजित होंगी संस्कार कार्यशालाएँ .

सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर,संभागायुक्‍त ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश,जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"