Skip to main content

सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर,संभागायुक्‍त ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश,जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*,कहानी बदलाव की: पीएमईजीपी से राहुल के छोटे कारोबार को मिली नई उड़ान, 20 हजार की आय बढ़कर हुई 80 हजार रुपये,रतलाम में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ ने वृद्धाश्रम में किया भोजन व मिष्ठान वितरण: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले—'मोदी जी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण',सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिवसीय प्रकटोत्सव शाही सवारी निकल कर रात 12:00 बजे महा आरती कर मनाया,थैलेसीमिया परिवारों को मिली नई ऊर्जा, रतलाम में शीघ्र होगी विशेष कार्यशाला: गोविंद काकानी,रतलाम अणुव्रतसमिति के तत्वाधान में अणुव्रत उदबोधन सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है जिसके तहत जिला सर्किल जेल में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया,रतलाम की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरोहर: 'सुनें सुनाएं' का गौरवशाली सफर

संभागायुक्‍त ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

हाईवे के किनारे ढाबों व रेस्‍टोरेन्‍टस पर थानों, अस्‍पतालों व एम्‍बुलेंस के नंबर प्रदर्शित किए जाए हाईवे पर अवैधानिक कट बनाए जाने पर कार्यवाही होगी
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम/उज्जैन 6 अक्टूबर 2026/ संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि संभाग के जिलों में जहां-जहां भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, वहां पर हाईवे के किनारे के ढाबों और रेस्टोरेंटों पर हॉस्पिटल, एंबुलेंस व थानों के नंबर की लिस्ट बनाकर प्रदर्शित की जाए। साथ ही ढाबों व रेस्टोरेंट पर कार्यरत कर्मचारियों को इस बात का प्रशिक्षण भी दिया जाए कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किस तरह निकट के अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। आवश्यकता हो तो ऐसे कर्मचारियों के समूह को डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्रशिक्षण दिलवाया जाना चाहिए। आपात स्थिति में सीपीआर किस तरह से दी जानी चाहिए, इसकी भी प्रॉपर ट्रेनिंग होनी चाहिए।

संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित कलेक्टर सभागृह में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक स्थलों के पास बनी हुई रपटें, जिन पर बाढ़ का पानी चढ़ जाता है और वहां नलखेड़ा की तरह दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, तो एसी जगहों पर बड़े पुल बनाने का प्रस्ताव बनाकर जिले से भेजा जाए। ऐसे स्थानों पर सर्वोच्च प्राथमिकता से ब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

संभागायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एमपीआरडीसी की सड़कों पर बने हुए अवैधानिक कट पॉइंट को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंजीनियर्स को निर्देश दिए कि यदि ढाबों, पेट्रोल पंपों आदि के सामने अवैधानिक कट बनाए जाते हैं तो संबंधित इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संभागायुक्त ने कहा कि जहां भी कट पॉइंट है, वहां पर प्रॉपर साइनेज व नियमानुसार स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई जाना चाहिए। पेट्रोल पंप व ढाबों के लिए कट देने की आवश्यकता नहीं है। संभागायुक्त ने आवश्यक व अनावश्यक कट की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में एडीजी श्री राकेश गुप्ता ने शहर में लगने वाली सब्जी मंडियों के कारण बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने, सड़कों पर दिखने वाले गौवंश को गौशाला में पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीजी ने कहा कि टोल नाके के आसपास सीट बेल्ट की चेकिंग की जानी चाहिए। दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि चेकिंग के समय यह ध्यान रखा जाए कि इससे ट्रैफिक प्रभावित न हो। श्री राकेश गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि एनएचएआई, एमपीआरडीसी एवं पुलिस तीनों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपने-अपने फोर्स व एंबुलेंस के नंबर आपस में साझा करें।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में उज्जैन में 2 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, इसके बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसी तरह प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटरों के वाहन बेगम बाग से महाकाल की तरफ सड़कों पर खड़े रहते हैं, इनके लिए अलग पार्किंग बनाने की आवश्यकता है। बैठक में आगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कुल 6 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह शाजापुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले की 08 पंचायतों में मिशन जीवन रक्षक के तहत प्रशिक्षण आयोजित करवाया गया। उन्होंने कहा कि आपात रिस्पॉन्स पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है तथा नेशनल हाईवे की टीम के साथ भी समन्वय बना हुआ है।

देवास कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में 12 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। ओवर स्पीड को रोकने के लिए नियमानुसार रंबल स्ट्रिप और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की आवश्यकता है। रतलाम कलेक्टर ने बताया कि जिले में 280 वाहनों की चेकिंग की गई है और 43 वाहनों का चालान बनाया गया है। रतलाम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड के पास बने हुए ढाबों के कारण ट्रक आदि वाहन खड़े रहते हैं, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। एनएचआई और एमपीआरडीसी को इस मामले में नियमों का पालन करवाना चाहिए। इसी तरह मंदसौर-नीमच जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी अपने यहां मिशन जीवन रक्षक के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी तथा बताया कि निजी वाहनों के एक्सीडेंट में मृत व्यक्तियों के मुआवजे के प्रकरण आम तौर पर लंबित रहते हैं। इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित* .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ ने वृद्धाश्रम में किया भोजन व मिष्ठान वितरण: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले—'मोदी जी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
‘‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’’ शिविर में हुए 178 हितग्राही लाभान्वित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 5 स्थानों पर हुआ शिविरों का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का दो दिनी महोत्सव मनाया महालक्ष्मी परिसर से प्रथम दिन बैंड बाजे और ढोल ताशा के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा शहर के समाज के चारों महालक्ष्मी मंदिरों से पर गई समाज जनों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी अर्पित की महालक्ष्मी जी श्रीमाली ब्राह्मण समाज जनों की कुलदेवी है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शनिवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में थैलेसीमिया जन जागरण समिति मध्य प्रदेश की वार्षिक बैठक एवं HLA कैंप का आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम अणुव्रतसमिति के तत्वाधान में अणुव्रत उदबोधन सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है जिसके तहत जिला सर्किल जेल में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। किसी भी जीवंत शहर की वास्तविक आत्मा और पहचान वहां के निवासियों की रचनात्मकता और बौद्धिक चेतना से झलकती है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास कलेक्टर ने बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
योगासन, प्राणायाम और संस्कारों के साथ विद्यार्थियों को दी गई स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली की प्रेरणा प्रतिभावान छात्राओं को लेखन, पाठ्य व खाद्य सामग्री का किया गया वितरण; अन्य विद्यालयों में भी जल्द आयोजित होंगी संस्कार कार्यशालाएँ .

सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर,संभागायुक्‍त ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश,जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"