Skip to main content

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित,नंदकिशोर श्रोत्रिय के नेत्रदान से दो जिंदगियों में रोशनी की उम्मीद,विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय पर सुनी ‘मन की बात’,पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन

शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कार, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा। शरद पूर्णिमा को कोजागरी/रास पूर्णिमा भी कहा जाता है; इस दिन लक्ष्मी पूजन, चंद्र पूजन, खीर का भोग तथा रात्रि जागरण की पारंपरिक परंपरा रही है उसको ही पुनः स्थापित करने के लिए आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना अतिथि गण श्री प्रदीप उपाध्याय भाजपा जिलाध्यक्ष,श्री बी एल पुरोहित,डा संजय पांडे,श्री राजेश व्यास,श्री राकेश शर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन, डा मंगलेश्वरी जोशी (प्राचार्य), श्रीमती मनीषा शर्मा निगम अध्यक्ष के कर कमलों से हुआ इसके बाद कक्षा 6 की बालिका सुश्री कु. सौम्या पनहालकर वन्दे मातरम् गीत की अनुपम प्रस्तुति ने माहौल को देश भक्ति पूर्ण बना दिया इसके बाद समाज की महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने शरद शरद पूर्णिमा की चांदनी में गरबा रास प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा से भर उठा।
आयोजन में वरिष्ठ समाजजनों ने कहा कि शरद पूर्णिमा केवल उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, आत्म-अनुशासन और संस्कारों को जीवन में उतारने का अवसर है। ब्राह्मण समाज को संस्कार, चिंतन और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से आगे बढ़ने पर बल दिया गया। है
बच्चों और युवाओं को पारंपरिक गरबा, रास, भजन एवं पूजा-विधि से जोड़ा गया।
नई पीढ़ी को समाज की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराया गया।
उत्सव के माध्यम से अनुशासन, सेवा, आदर और सामूहिक भावना का संदेश दिया गया।
36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजन एक मंच पर आकर आपसी निकटता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने लगे। ऐसे सामूहिक उत्सवों से उपजातियों के बीच की दूरियां घटती हैं और समाज एक परिवार की तरह जुड़ता है।
समाज में सांस्कृतिक जोड़: गरबा रास और पूजा से परंपराएं अगली पीढ़ी तक पहुंचती हैं।
36 उपजातियों का सहभाग आपसी समझ और संगठन को मजबूत करता है।
पारिवारिक संस्कार: बच्चे-युवा धर्म, संस्कार और सामूहिक आचरण सीखते हैं।
आपसी सहयोग: उत्सव में मिलने से रिश्ते बनते हैं, सहयोग बढ़ता है और समस्याओं पर साझा चर्चा होती है।
युवाओं की भागीदारी: युवा समाज-सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगठन से जुड़ने का अवसर पाते हैं।
महिला सशक्तिकरण: महिला मंडल की भागीदारी से आयोजन अधिक सक्रिय और संगठित होताउत्सव का संदेश
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजजनों ने शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और संकल्प लिया कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होंगे, ताकि ब्राह्मण समाज की संस्कृति, शिक्षा, संस्कार एवं एकता लगातार विकसित हो। श्री संदीप व्यास ने बताया कि यह आयोजन केवल गरबा और पूजा नहीं था; यह 36 ब्राह्मण उपजातियों के बीच संस्कृति का सेतु, संस्कारों का संदेश और आपसी रिश्तों का उत्सव था अतिथियों का स्वागत श्री संजय दवे , कपिल व्यास ,सुनील दुबे ,संदीप व्यास , श्रीमती रजनी व्यास , मीनाक्षी रावल आदि ने किया ब्राह्मण समाज के सभी उपजाति के पदाधिकारी गण उपस्थित थे
अंत में प्रसादी का वितरण श्री सत्येंद्र जोशी ,विजय हेमकांत शर्मा ,राजेंद्र जोशी ,नितिन तारे , अभ्यंकर,कैलाश शर्मा के द्वारा किया गया संचालन श्री अजय जोशी ने किया

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुत्र राजेश श्रोत्रिय ने पिता के निधन के बाद नेत्रदान की सहमति दी, मातृशक्ति की उपस्थिति ने पहल को बनाया प्रेरणादायी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख रुपये की सब्सिडी से शुरू किया व्यवसाय, 10 लोगों को मिल रहा रोजगार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। .

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"