Skip to main content

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित,नंदकिशोर श्रोत्रिय के नेत्रदान से दो जिंदगियों में रोशनी की उम्मीद,विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय पर सुनी ‘मन की बात’,पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन

कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी

नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे
 |  न्यूज़ डेस्क

नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे वर्ष के प्रवेश पर अनुभूति संस्था द्वारा स्थानीय गुलाब चक्कर पुराने कलेक्टोरेट रतलाम पर ठाकुर रमणसिंह सोलंकी (सुप्रीम कोर्ट एडव्होकेट इंदौर) के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती ब्रजेश माथुर ''वीणा'' सैलाना एवं वरिष्ठ कवि समीक्षक श्री प्रणयेश जैन की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री सोलंकी ने कवि सम्मेलन में कवियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं से अभिभूत होकर कहा कि वर्ष 2027 में 'अनुभूति' संस्था के बैनर तले रतलाम जिले की सभी साहित्यिक संस्थाओं के श्रेष्ठ प्रतिनिधि रचनाकारों का एक बड़ा काव्य समारोह आयोजित करने का विचार है । इस संकल्प में सभी साहित्यिक संस्थाओं का मार्गदर्शन, सुझाव एवं सहयोग अपेक्षित है। श्री सोलंकी ने कई रचनाओं का विश्लेषण करते हुए उनकी खुबियों को रेखांकिंत किया।
विशेष अतिथि श्रीमती माथुर ने कहा कि अनुभूति संस्था द्वारा आधी शताब्दी पार कर 51 वें वर्ष में प्रवेश होने पर बधाई देते हुए आशा की कि यह संस्था भविष्य में अच्छे साहित्यिक कार्यक्रम के प्रति संकल्पित रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रणयेश जैन नेे कहा कि अनुभूति संस्था का 50 वर्ष का यह कार्यकाल सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेगा।
अनुभूति संस्था द्वारा 50 वर्ष के इतिहास में सार्वजनिक स्थल पर प्रथम बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में हरिशंकर भटनागर, रामचन्द्र फुहार, मणीलाल जैन, पं.शिवराज जोशी, जुझारसिंह भाटी, सिद्दीक रतलामी, शांतिलाल गोयल 'शांतनु', मोडीराम सोलंकी ''एकांत'', कैलाश वशिष्ठ, रमेश मनोहरा (जावरा), आशारानी उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित बाबुलाल परमार (रावटी), राहुल व्यास, सुरेश माथुर, ए.एच. ओबद्दीन, लक्ष्मण पाठक, हीरालाल खराड़ी, श्यामसुंदर भाटी, श्रीमती पुष्पलता शर्मा ''स्नेही'', सुनिल निरंजनी, दिनेश कुमार जैन, छत्रपालसिंह (बड़ोदा), रियाज रतलामी आदि ने अपनी-अपनी श्रेष्ठ कवि, गीत, गजल, प्रस्तुत करते हुए अनुभूति संस्था के 51 वें वर्ष की उपलब्धि पर बधाई देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री बालकृष्ण तिवारी ने यह अनुभव की अनुभूति के साथ अनुभूति संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होने पर काव्यमय रचना द्वारा अपने उदगार प्रस्तुत किए।
कवि सम्मेलन के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात अतिथियों का संस्था के पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया । कार्यक्रम स्थल पर अनुभूति संस्था द्वारा विगत 50 वर्षो के साहित्यिक आयोजनों के फोटो फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किए जिसे सभी उपस्थितजनों ने गौरवमयी उपलब्धी को सराहा गया।
कार्यक्रम में श्री अब्दुल सलाम खोकर, सुश्री शिवकांता भदौरिया, कैलाश मकवाना, मुकेश सोनी, हिम्मत कुमावत, रणजीतसिंह राठौर, राजेन्द्र कुमार माथुर, विश्वास शर्मा, नैनासिंह (इंदौर), जगदीश चौहान आदि साहित्यकार, प्रबुद्धजन एवं श्रोता उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश शर्मा (अध्यक्ष- शिक्षक सांस्कृतिक मंच) एवं कवि सम्मेलन के संयोजक शांतिलाल गोयल 'शांतनु' ने किया एवं संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार ने अनुभूति संस्था को साहित्यकारों द्वारा विगत 50 वर्षो से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष, रचनात्मक एवं साहित्यिक सहयोग देने पर हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा ही सहयोग मिलते रहने की आशा व्यक्त की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुत्र राजेश श्रोत्रिय ने पिता के निधन के बाद नेत्रदान की सहमति दी, मातृशक्ति की उपस्थिति ने पहल को बनाया प्रेरणादायी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख रुपये की सब्सिडी से शुरू किया व्यवसाय, 10 लोगों को मिल रहा रोजगार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। .

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"