Skip to main content

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित,नंदकिशोर श्रोत्रिय के नेत्रदान से दो जिंदगियों में रोशनी की उम्मीद,विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय पर सुनी ‘मन की बात’,पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण

इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया
 |  न्यूज़ डेस्क

इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में आज, 26 अक्टूबर 2026 को टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टनल के दोनों सिरों पर रेलवे ट्रैक को लिंक किए जाने के बाद टॉवर वेगन को टीही की ओर स्थित पी-1 छोर से टनल के अंदर चलाकर पीथमपुर की ओर स्थित पी-2 छोर तक ले जाया गया। यह उपलब्धि इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना के निर्माण कार्य में एक अहम पड़ाव है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जन संपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य इंजीनियर निर्माण, चर्चगेट, श्री धीरज कुमार के निर्देशन में टीही से धार तक लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेल खंड में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस रेल खंड की महत्वपूर्ण कड़ी 2,957 मीटर लंबी टनल का कार्य भी पूर्णता की ओर अग्रसर है। टनल के अंदर बैलास्टलेस ट्रैक का निर्माण पूरा होने के साथ ही विद्युतीकरण एवं सिग्नलिंग प्रणाली से संबंधित कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गए हैं।

टनल के दोनों सिरों पर टीही एवं पीथमपुर की ओर रेलवे ट्रैक की लिंकिंग पूरी होने के बाद 26 अक्‍टूबर 2026 को श्री धीरज कुमार की उपस्थिति में टॉवर वेगन को टनल के आर-पार चलाकर निरीक्षण किया गया। इससे टनल के अंदर स्थापित रेलवे ट्रैक तथा संबंधित रेल अवसंरचना के निरीक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत टीही–धार रेल खंड में इस टनल का निर्माण तकनीकी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। टनल में ट्रैक लिंकिंग तथा टॉवर वेगन का सफलतापूर्वक संचालन निर्माण कार्य की प्रगति को दर्शाता है। इससे परियोजना के शेष कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर उप मुख्य इंजीनियर निर्माण श्री अंकुर सिंह सहित निर्माण एवं विद्युतीकरण विभाग के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुत्र राजेश श्रोत्रिय ने पिता के निधन के बाद नेत्रदान की सहमति दी, मातृशक्ति की उपस्थिति ने पहल को बनाया प्रेरणादायी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख रुपये की सब्सिडी से शुरू किया व्यवसाय, 10 लोगों को मिल रहा रोजगार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। .

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"