Skip to main content

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित,नंदकिशोर श्रोत्रिय के नेत्रदान से दो जिंदगियों में रोशनी की उम्मीद,विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय पर सुनी ‘मन की बात’,पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा साइबर अपराध जागरूकता सेमिनार का आयोजन

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!

बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण!
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम : शरद पूर्णिमा की शीतल चांदनी और समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर को सेवा और समर्पण के साथ मनाते हुए मध्य प्रदेश शासन से पंजीकृत राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित संस्था श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने शहर में मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को शहर के जिला बाल चिकित्सालय एवं मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट (MCH) में उपचाररत मासूम बच्चों के बीच पहुंचकर फल, फ्रूट और पौष्टिक बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती प्रत्येक बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अस्पताल में भर्ती बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक सदस्य श्री नवनीत सोनी ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि मानव सेवा के इस पुनीत कार्य को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर प्रतिमाह आने वाली पूर्णिमा पर नियमित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि जरूरतमंद बच्चों तक लगातार सहायता पहुंचती रहें। इस जनहितैषी प्रस्ताव को उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सहर्ष स्वीकार किया और अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के सचिव रमेश सोनी ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास पिछले 35 वर्षों से अनवरत सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण तथा प्रतिवर्ष कार्तिक माह में विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाता रहा है। यह फल वितरण कार्यक्रम उसी सेवा परंपरा की एक और कड़ी है। इस सेवा कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया, न्यास अध्यक्ष गजाधर जांगलवा, सचिव रमेश सोनी, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप वर्मा, सह-सचिव शैलेष जलोतिया, कोषाध्यक्ष संजय सोलीवाल, मीडिया प्रभारी राजेश भामा, न्यास के न्यासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी भूपेन्द्र मंडावरा, महाराजा अजमीढ़ युवा संस्था मुंबई के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रोया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बेवाल, न्यासी संजय मांडण (झाबुआ वाले), मोतीलाल मिंडिया सहित बड़ी संख्या में न्यास के पदाधिकारी, न्यासीगण और सदस्यगण उपस्थित रहें। अस्पताल प्रबंधन तथा मौजूद ड्यूटी डॉक्टरों व स्टाफ ने भी संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की!

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पुत्र राजेश श्रोत्रिय ने पिता के निधन के बाद नेत्रदान की सहमति दी, मातृशक्ति की उपस्थिति ने पहल को बनाया प्रेरणादायी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विशाल नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न, 184 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पीएमएफएमई योजना से मिला संबल, श्री संदीप राठौर ने स्थापित की पशु आहार यूनिट, अब 5 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये का ऋण और 10 लाख रुपये की सब्सिडी से शुरू किया व्यवसाय, 10 लोगों को मिल रहा रोजगार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के सेवा संकल्प “Create Lasting Impact” के अंतर्गत नाहर ग्लोबल स्कूल, सागोद रोड, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए *“साइबर अपराध जागरूकता अभियान”* विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। .

रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"