Skip to main content

श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर बुधवार को संध्या 8:00 बजे से त्यौहारों की थीम पर डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।,रोजगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया,रतलाम की धरती अद्भुत, खेती में बदलाव के साथ किसान कर रहे अलग-अलग प्रकार की खेती : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,पितृ शांति और विश्व कल्याण की कामना: श्रीमाली ब्राह्मण समाज धर्मशाला में गूंज रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृतरस धारा,यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन के मार्ग में बदलाव, मथुरा और भरतपुर में नहीं रुकेगी,सेवा संकल्प अभियान: पीएम मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने निकाली भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा',शारदा बोराना का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,इंदिरा एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा संकीर्तन,सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण षिविर नेत्र परीक्षण शिविर से 500 नागरिक हुए लाभान्वित,महापौर की अनुमति के बाद जारी होगा अनापत्ती प्रमाण-पत्र

शारदा बोराना का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल

शारदा बोराना का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल परिजनों की संवेदनशील पहल से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। किसी अपने के चले जाने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन उसी कठिन समय में यदि परिवार मानवता और समाजसेवा का निर्णय ले, तो वह निर्णय दिवंगत व्यक्ति की स्मृति को हमेशा के लिए अमर बना देता है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण जैन कॉलोनी निवासी श्रीमती शारदा बोराना के निधन के बाद उनके परिजनों ने प्रस्तुत किया।
सुरेशचंद्र बोराना की धर्मसहायिका श्रीमती शारदा बोराना के आकस्मिक निधन के पश्चात परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर यह संदेश दिया कि जीवन के बाद भी किसी के जीवन में उजाला दिया जा सकता है। परिजनों की प्रेरणा से उनके पुत्र सिद्धार्थ बोराना ने नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की। परिवार के इस पुनीत निर्णय से शारदा बोराना की स्मृति समाजसेवा और मानव कल्याण से जुड़ गई।
नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि नेत्रदान की सहमति मिलते ही डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज, रतलाम की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह एवं विनोद कुशवाहा ने मनोज के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई।
इस सेवा कार्य में नेत्रम संस्था के सुशील मीनू माथुर ने अपने निजी वाहन से मेडिकल टीम को दिवंगत के निवास तक पहुंचाने तथा प्रक्रिया के बाद मेडिकल कॉलेज वापस पहुंचाने की व्यवस्था की।
इस अवसर पर हेमंत मूणत, शीतल भंसाली, सुशील मीनू माथुर, मणिलाल बोराना, प्रकाशचंद्र बोराना, विनोद बोराना, रजत बोराना, कांतिलाल मूणत, प्रकाश पटवा, मेघकुमार लूनिया, जोयब आरिफ सहित अनेक स्नेहीजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
नेत्रदान—मृत्यु के बाद भी जीवन में उजाला
शारदा बोराना के परिवार ने अपने दुःख की घड़ी में जो निर्णय लिया, वह समाज के लिए प्रेरणा है। नेत्रदान केवल एक अंगदान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में नई सुबह और नई रोशनी देने का संकल्प है।
नेत्रम संस्था ने आमजन से अपील की कि मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेकर इस महान मानवीय अभियान से जुड़ें, क्योंकि आपकी आँखें किसी की नई सुबह बन सकती हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोजगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में 95 लाख 64 हजार रूपये तथा PMFME योजनांतर्गत 7 प्रकरणों में 38 लाख 42 हजार की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम की धरती अद्भुत है। यहां किसान खेती में बदलाव के साथ अलग-अलग प्रकार की खेती कर रहे हैं। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उन्हें बिजली संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिले। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पितृ शांति और विश्व कल्याण की कामना: श्रीमाली ब्राह्मण समाज धर्मशाला में गूंज रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृतरस धारा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान: पीएम मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने निकाली भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा' .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शारदा बोराना का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल परिजनों की संवेदनशील पहल से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण षिविर नेत्र परीक्षण शिविर से 500 नागरिक हुए लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर की अनुमति के बाद जारी होगा अनापत्ती प्रमाण-पत्र हरमाला फुलमण्डी की भूमि आवंटन के विरूद्ध मा0 न्यायालय में दायर होगा अपील वाद महापौर परिषद सर्वानुमति से पारित हुआ प्रस्ताव .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा सप्ताह: लायंस क्लब रतलाम 'समर्पण' ने आयोजित किया विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं स्वास्थ्य जांच शिविर .

श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर बुधवार को संध्या 8:00 बजे से त्यौहारों की थीम पर डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।,रोजगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया,रतलाम की धरती अद्भुत, खेती में बदलाव के साथ किसान कर रहे अलग-अलग प्रकार की खेती : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,पितृ शांति और विश्व कल्याण की कामना: श्रीमाली ब्राह्मण समाज धर्मशाला में गूंज रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृतरस धारा,यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन के मार्ग में बदलाव, मथुरा और भरतपुर में नहीं रुकेगी,सेवा संकल्प अभियान: पीएम मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने निकाली भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा',शारदा बोराना का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित