Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन,नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट,शीतला सप्तमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा,गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय,पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया,रक्तदान कर रंगों का त्यौहार मनाया,अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार __शरदजोशी,विश्वकप में भारत की विजय की कामना के लिए किया गया अभिषेक,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय

गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम जिले की आलोट तहसील के ग्राम खमरिया स्थित राडीवाली माता गौशाला में आधुनिक हाइड्रोपोनिक तकनीक के माध्यम से गायों के लिए पौष्टिक हरा चारा तैयार किया जा रहा है। यह पहल मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित कन्हैया स्वयं सहायता समूह द्वारा की जा रही है।
गौशाला लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित है, जहां करीब 260 गौवंश की देखभाल की जा रही है। गौशाला के संचालन पर प्रतिवर्ष लगभग 22 लाख 47 हजार रुपये का व्यय होता है, जिसमें भूसा व हरा चारा, खल, मजदूरी, हाइड्रोपोनिक यूनिट, बिजली-मोटर तथा दवाई आदि खर्च शामिल हैं।
समूह की सदस्य टीना बामनिया ने बताया कि हाइड्रोपोनिक विधि से चारा उगाने की प्रक्रिया काफी सरल है। इसमें किसानों से खरीदे गए गेहूं को पहले साफ कर एक दिन पानी में भिगोया जाता है, फिर उसे टाट में रखकर अंकुरित किया जाता है। अंकुरित बीजों को प्लास्टिक ट्रे में फैलाकर फॉगर या ड्रिप सिस्टम से नमी दी जाती है। इस तकनीक से कम बीज में अधिक चारा तैयार होता है। छोटी ट्रे में 250 ग्राम बीज से लगभग 2.5 किलो तथा बड़ी ट्रे में 1 किलो अनाज से लगभग 8 किलो हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है।
गौशाला में स्थापित हाइड्रोपोनिक यूनिट पर लगभग 80 हजार रुपये की लागत आई है, जिससे प्रतिदिन करीब 80 किलो हरा चारा तैयार किया जा रहा है। यह चारा गायों के लिए अत्यंत पौष्टिक माना जाता है और इससे पशुओं के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।
गौशाला से प्रतिवर्ष लगभग 28 लाख 20 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है, जिसमें 21 लाख रुपये शासकीय अनुदान, 2 लाख 80 हजार रुपये गोबर खाद, 1 लाख 10 हजार रुपये जैविक खाद, 2 लाख 60 हजार रुपये दान तथा 70 हजार रुपये मत्स्य पालन से प्राप्त होते हैं। इस प्रकार वार्षिक व्यय घटाने के बाद गौशाला को लगभग 5 लाख 73 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हो रहा है।

इसके साथ ही यहां युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आलोट महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं गौशाला में आकर जैविक खाद निर्माण और हाइड्रोपोनिक घास उगाने की तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल पशुपालन और गौसंवर्धन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बन रही है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आरडीए को 25 करोड़ का ऋण, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मंत्री चेतन्य काश्यप का किया सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: 'ज्ञानोदय - शाला उन्नयन अभियान' को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के 9 नगरीय निकायों में जल सुनवाई, सभी शिकायतों का हुआ निराकरण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने BIG FM के साथ मिलकर इंदौर में महिला दिवस पर लाइव रेडियो इंटरैक्शन आयोजित किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ip is from remote address-216.73.216.217