- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह
रतलाम में श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी मंच बनकर सामने आया। मुख्य अतिथि निमिष व्यास रहे, जबकि अध्यक्षता जी.के. शर्मा ने की। प्रमुख वक्ता डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।समारोह में शिक्षा, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले 138 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में संजय वशिष्ठ और माही व्यास, संगीत में भुवी व्यास विशेष रूप से सम्मानित हुए। समाजसेवा और संगठनात्मक योगदान के लिए जी.के. शर्मा, प्रभाकांत उपाध्याय, राजेश चाष्टा, सुरेश दवे, नवदीप शर्मा, पत्रकार राकेश शर्मा सहित कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।इस आयोजन की विशेषता रही कि ब्राह्मण समाज की 48 से अधिक उपजातियों के प्रतिनिधियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में समाजजन परिवार सहित शामिल हुए, जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बन गया।
सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा और महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव नरेंद्र त्रिवेदी ने किया और आभार ऊषा दुबे व नवदीप शर्मा ने व्यक्त किया।


























